{"_id":"61a916a4d5fb354e8b5bb937","slug":"delhi-congress-ask-cm-kejriwal-resignation-accused-him-making-capital-condition-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफा, सात वर्षों राजधानी को किया बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफा, सात वर्षों राजधानी को किया बदहाल
Fri, 03 Dec 2021 12:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:25 AM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को चेतावनी के बाद भी अगर 24 घंटे में फैसला नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी फैसला लेगी। अरविन्द सरकार की वास्तविकता अब सामने आ गई है कि कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से संवारी हुई दिल्ली को पिछले 7 वर्षों में बदहाल कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को आईना दिखाया गया है। उन्हें दिल्ली की जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी को निभाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ते हालात पर भी सुप्रीम ने कहा कि प्रदूषण से बचने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। जब व्यस्कों को घर से काम करने की सुविधा दी जा रही है तो बच्चे क्यों स्कूल जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण पर सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को चेतावनी के बाद भी अगर 24 घंटे में फैसला नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी फैसला लेगी। अरविन्द सरकार की वास्तविकता अब सामने आ गई है कि कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण के लिए ऑड-इवन, प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध, कनॉट प्लेस और आनन्द विहार के स्मॉग टावरों पर करोड़ो रुपये खर्च करने और ट्रैफिक लाइट पर युवाओं को खड़े करने के बाद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक है।