फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm kejriwal urge to buy pfizer vaccine for children

केजरीवाल की केंद्र से मांग: बच्चों के लिए जल्द से जल्द फाइजर के टीके खरीदे जाएं

Thu, 27 May 2021 12:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 May 2021 12:45 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी कंपनी ने भारतीय प्राधिकारियों को बताया कि उसका टीका 12 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए उचित है और इसका दो से आठ डिग्री पर एक महीने के लिए भंडार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi cm kejriwal urge to buy pfizer vaccine for children
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों को टीका लगाने के लिए जल्द से जल्द फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका खरीदने की गुरुवार को मांग की। उन्होंने यह मांग तब की जब इससे पहले अमेरिकी दवा कंपनी ने भारत में अपने टीकों को जल्द से जल्द मंजूरी दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी कंपनी ने भारतीय प्राधिकारियों को बताया कि उसका टीका 12 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए उचित है और इसका दो से आठ डिग्री पर एक महीने के लिए भंडार किया जा सकता है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कंपनी द्वारा जल्द ही इसे मंजूरी दिए जाने संबंधी एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘हमें अपने बच्चों के लिए जल्द से जल्द इस टीके को खरीदना चाहिए।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री आगामी महीनों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का बच्चों पर असर पड़ने की विशेषज्ञों की आशंका का हवाला देते हुए टीकों के उचित विकल्प तलाशने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने केंद्र को यह भी सुझाव दिया कि अगर वह 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा कराने का फैसला करती है तो छात्रों तथा शिक्षकों को टीके लगाए जाएं। फाइजर ने हाल ही में भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। उसने जुलाई और अक्तूबर के बीच टीकों की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed