फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dalit Minor Rape and Murder: CM Arvind Kejriwal Reach Nangal to Meet Victim Family, Stage Breaks Out And Kejriwal Fall With Crowd

दिल्ली: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल, भाषण देते वक्त मंच से गिरे

Wed, 04 Aug 2021 03:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Aug 2021 03:24 PM IST
सार

केजरीवाल वहां जब लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तो उस पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि मंच ही टूट गया।

विज्ञापन
Dalit Minor Rape and Murder: CM Arvind Kejriwal Reach Nangal to Meet Victim Family, Stage Breaks Out And Kejriwal Fall With Crowd
अरविंद केजरीवाल मंच से गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को नौ साल की उस मृतका के परिजनों से मिलने गए जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान वह पीड़िता के परिवार वालों से मिले और 10 लाख का मुआवजा देने का भी एलान किया। लेकिन केजरीवाल वहां जब लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तो उस पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि मंच ही टूट गया।

विज्ञापन


मंच के टूटते ही उस पर मौजूद सीएम केजरीवाल समेत तमाम लोग गिर गए। इसके बाद तुरंत मुख्यमंत्री को वहां भीड़ से निकाला गया। फिर वह मासूम बच्ची के परिजनों से भी मिले। उन्होंने परिवार को न्याय का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जो बच्ची के साथ अन्याय हुआ है वह बेहद दुखद है। बच्ची को वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस केस में दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील भी लगाएगी ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो। दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था को ठीक करने की बेहद आवश्यकता है। कानून व्यवस्था को सुधारने की बहुत जरूरत है। 

केंद्र सरकार से अपील है कि इस मामले में सख्त कदम उठाए, दिल्ली सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां यदि इस तरह की घटनाएं घटती हैं तो यह मैसेज दुनिया के अंदर अच्छा नहीं जाता है इससे लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।

क्या है मामला

श्मशान भूमि के पुजारी ने बच्ची को करंट लगने से बच्ची की मौत होने की बात कही और परिजनों को ये कहकर डराया कि पोस्टमार्टम होने से उसके अंगों की चोरी हो सकती है। ये बातें कहकर पुजारी ने आनन फानन शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। देर रात परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर पुजारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, साक्ष्य को छुपाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को फोन कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली। बताया गया कि श्मशान भूमि पर दो सौ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मां से पूछताछ की।

श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से पानी लेने गई थी बच्ची
बच्ची की मां ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान भूमि में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी। करीब साढ़े छह बजे श्मशान भूमि का पुजारी राधेश्याम ने उसे बुलाया। पुजारी और उसके कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची की करंट लगने से मौत हुई है। बच्ची के होंठ नीले पड़े थे और हाथ में जलने के निशान थे।

बच्ची को देखने के बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुजारी ने पोस्टमार्टम में अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराया और बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया। परिजनों के घर पहुंचने पर यह बात इलाके में फैल गई और लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।

पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करवाया।  पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाया और बच्ची की मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पुजारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। दिल्ली कैंट के नांगल गांव स्थित श्मशान भूमि में रविवार शाम नौ साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed