फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal oaths students to respect women in all dignity

केजरीवाल ने दिलाई छात्रों को महिला का सम्मान करने की शपथ

Mon, 23 Dec 2019 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Dec 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal oaths students to respect women in all dignity
- फोटो : हिमांशु सोनी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी स्कूलों के छात्रों को हर महिला का सम्मान करने की शपथ दिलाई। इसके लिए सोमवार करीब 11 बजे अरविंद केजरीवाल शक्ति नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिल्ली के सभी सरकारी व निजी स्कूलों से जुड़े। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार व पुलिस अपने स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठा रही है। लेकिन जब तक समाज की सोच नहीं बदलेगी, तब तक सरकार और पुलिस की हर कोशिश छोटी पड़ जाएगी। अपराधियों में पकड़े जाने का डर भी छोटा पड़ जाएगा।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी गलत काम करता है कि उसका भी अपना पारिवारिक व सामाजिक दायरा होता है। वह किसी बच्ची का पिता होता है तो किसी का भाई, पति। अगर उसके दिमाग में यह बात घर ले कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी ऐसा हो सकता है तो गलत काम करने से पहले सौ बार सोचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, इसके अलावा अमूमन देखा जाता है कि जब कोई गलत काम करता है तो परिवार वाले उसे बचाने के लिए आगे आ जाते हैं। लेकिन अगर उसे पता हो कि समाज से पहले परिवार उसका बहिष्कार करेगा तो वह गलत काम नहीं करेगा।

अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर सरकार की तरफ से महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा व स्ट्रीट लाइट लगवाने के प्रोजेक्ट पर चर्चा की। वहीं, छात्रों को महिलाओं को सम्मान करने की शपथ दिलाई। इसके साथ छात्राओं से अपील की कि वह घर जाकर अपने अभिभावकों के सामने अपने भाई से इस बारे में चर्चा करें। इसके अलावा वह अपने भाईयों को शपथ भी दिलाएंगे।

अरविंद केजरीवाल से स्कूल स्टॉफ को सलाह दी कि वह 26 दिसंबर को अपने स्कूल में छात्रों से इस मसले पर चर्चा करेंगे। इस दौरान छात्राओं से पूछा जाएगा कि जब वह अपने भाई से बात कर रही थी कि तो उसके भाई व माता-पिता की प्रतिक्रिया क्या थी। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, हर तीसरे व चौथे महीने इस तरह की चर्चा स्कूलों में की जाएगी।

केजरीवाल ने ली बच्चों को शपथ
मैं शपथ लेता हूं कि मैं हमेशा हर महिला की इज्जत करूंगा। कभी किसी लड़की से दुव्र्यवहार या दुराचार नहीं करूंगा। अगर कभी कोई महिला मुसीबत में होती है तो अपनी पूरी क्षमता से उनकी मदद करूंगा।

1.40 लाख सीसीटीवी व 2.10 लाख स्ट्रीट लाइट के प्रोजेक्ट पर इस हफ्ते शुरू होगा काम
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अभी तक दिल्ली में 1.40 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। अगले दो दिनों में 1.40 लाख अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ इसी हफ्ते 2.10 लाख स्ट्रीट लाइट भी लगाने का काम शुरू होगा। इसके बाद दिल्ली को कोई कोना ऐसा नहीं बचेगा, जहां अंधेरा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed