फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal appeals to PM to make 10.50 lakh schools modern in five years with all states

सीएम केजरीवाल का केंद्र पर तंज: 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने से क्या होगा? देशभर में 10.50 लाख स्कूल

Tue, 06 Sep 2022 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Sep 2022 06:21 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा है कि एक साल में महज 14500 स्कूलों को अच्छा करेंगे तो 10.50 लाख स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना तैयार करें, ताकि अगले पांच साल में देश के सभी 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकें।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal appeals to PM to make 10.50 lakh schools modern in five years with all states
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि देश के 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा, लेकिन इतने से क्या होगा? देशभर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर हम एक साल में महज 14500 स्कूलों को अच्छा करेंगे तो 10.50 लाख स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना तैयार करें, ताकि अगले पांच साल में देश के सभी 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकें।

विज्ञापन

वहीं, आम आदमी पार्टी बुधवार को इंडिया नंबर-वन कैंपेन लांच करेगी। इस मुहिम के तहत 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने जन्म स्थान हरियाणा के हिसार से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश के सभी लोग मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। केजरीवाल ने एलान किया है कि इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ने के लिए पूरे देश की यात्रा करेंगे। लोगों से मिलेंगे और लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने की कोशिश करेंगे। बुधवार से इस अभियान की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

मिस्ड कॉल नंबर (9510001000) जारी कर केजरीवाल ने इस कैंपेन से जुड़ने की अपील देशवासियों से की। केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-वन देश बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब यह शुरू हो गया है।

आजादी के साथ ही हमें सबसे पहले सरकारी स्कूल बनाने चाहिए थे
नंबर वन बनने के लिए आवश्यक शर्त यह है कि शानदार और फर्स्ट क्लास की शिक्षा सभी को मिले। जैसे अमीरों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा मिलती है, वैसी ही शिक्षा इस देश के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। 1947 में हम आजाद हुए। कई क्षेत्रों में तरक्की तो की, लेकिन एक बड़ी कमी यह रह गई कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हुए। पूरा देश आज शिक्षित होता और सारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिली होती। सबको मिलकर अगले पांच साल में देश के 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ ठीक करना है।

130 करोड़ लोग चाह लें तो नंबर-वन बनने से कोई नहीं रोक सकता
अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ दिन पहले हमने एक कैंपेन मेक इंडिया नंबर-वन चालू किया था। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। लोगों का प्रश्न है कि हमें आजाद हुए 75 साल हो गए, फिर भी भारत पिछड़ा क्यों रह गया? इस दौरान कितने देश हमसे आगे निकल गए। आज जब दुनिया में कहा जाता है कि भारत एक गरीब और पिछड़ा देश है, तो बहुत तकलीफ होती है। पिछले 75 साल में इन्हीं नेताओं और इन्हीं पार्टियों की वजह से भारत पिछड़ा रह गया। अगर देश को इनके भरोसे छोड़ दिया, तो अगले 75 साल और भारत पिछड़ा ही रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed