फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta took stock of the arrangements at the Kanwar Seva camp

Kanwar Yatra: CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 08 Aug 2026 01:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 08 Aug 2026 01:15 PM IST
सार

दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta took stock of the arrangements at the Kanwar Seva camp
CM रेखा गुप्ता ने कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचीं और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों से संवाद किया और उनकी यात्रा एवं सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया तथा वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेवा कार्य में समर्पित शिविर संचालकों एवं कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और उनके सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ सेवा में समर्पित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed