फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dump truck crushes two friends returning from a friend birthday party one dead another in critical condition t

दिल्ली: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; उपचार जारी

Tue, 29 Sep 2026 06:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 06:56 AM IST
सार

लक्ष्मी नगर इलाके में रविवार रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त शिव कुमार (48) के रूप में हुई है। वहीं चंदन गुप्ता का उपचार जारी है।
 

विज्ञापन
Dump truck crushes two friends returning from a friend birthday party one dead another in critical condition t
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्ष्मी नगर इलाके में रविवार रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त शिव कुमार (48) के रूप में हुई है। वहीं चंदन गुप्ता का उपचार जारी है।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक व डंपर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शिवकुमार अपने परिवार के साथ गढ़वाली मोहल्ला, लक्ष्मी नगर में रहते थे। शिवकुमार की गणेश नगर इलाके में बिजली के उपकरण की दुकान थी। दुकान के पास इनके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी। रात के समय गणेश नगर में ही रहने वाला शिवकुमार का दोस्त चंदन गुप्ता इनको घर छोड़ने अपनी बाइक से निकला।
विज्ञापन

 
दोनों ने हेल्मेट पहना था। बाइक चला रहे चंदन ने बाइक को देहरादून एक्सप्रेसवे पर ले ली। इस बीच एक डंपर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार डंपर के नीचे आ गए जबकि चंदन टक्कर लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि चंदन गुप्ता का इलाज  जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहन पर बैठते हुए भी डरते थे शिवकुमार
शिवकुमार के बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में शिवकुमार एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। एक कार्यक्रम में पिता को दिल का दौरा पड़ा तो परिवार पिता को अस्पताल ले जा रहे थे। शिवकुमार स्कूटी से एंबुलेंस के पीछे चल रहे थे। इस बीच एक कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें शिवकुमार की एक टांग गई जगह से टूट गई थी। उसके बाद वह दोपहिया चलाने से डरने लगे। रविवार को मना करने के बाद भी दोस्त को उनको घर छोड़ने आ रहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed