फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta met people at her residence

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर की लोगों से मुलाकात, मुख्यमंत्री बनने पर मिलीं बधाईयां

Mon, 24 Feb 2025 09:11 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर सोमवार को लोगों से मुलाकात की। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम बनने पर बधाई दी। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta met people at her residence
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं। सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीते रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा कि दिल्ली सरकार का खजाना खाली है। पिछली सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है, लेकिन हम महिलाओं को 2500 रुपये जरूर देंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा खजाना खाली होने का बहाना न बनाए। दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आप की पूर्व सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है। हम चार दिनों से अलग-अलग चरणों में कई बैठकें कर रहे हैं। जब अधिकारियों के साथ बैठते हैं और सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति की जांच करते हैं, तो पता चलता है कि पिछली सरकार की ओर से छोड़ी गई स्थिति के कारण खजाना पूरी तरह से खाली है।


इसके बावजूद हम महिलाओं को सम्मान राशि जरूर देंगे। 1000 फीसदी इस वादे को पूरा करेंगे। ढाई हजार रुपये मासिक भुगतान को विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा। इस योजना को लागू करने के लिए अधिकारियों से कई बैठकें हुईं हैं।

मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रेस पर दिल्ली के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया। इसके बाद आप 11 साल तक सत्ता में रही। इसके बावजूद उन्होंने कभी दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया।



भाजपा के सत्ता में आने के एक दिन बाद ही, उन्होंने हमारी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। सच्चाई यह है कि विपक्ष कैग रिपोर्ट से डरा हुआ है। विपक्ष भाजपा सरकार की पारदर्शिता से डरता है। वे डरे हुए हैं, क्योंकि पहले विधानसभा सत्र में ऐसी रिपोर्ट पेश करेंगे जो पहले कभी पेश नहीं की गई। पिछली सरकार के कामों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed