{"_id":"5a74648b4f1c1b93268b7e0f","slug":"delhi-bjp-mla-not-standing-with-delhi-businessmen-on-sealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कारोबारियों के साथ नहीं खड़े हैं दिल्ली के सात भाजपा सांसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कारोबारियों के साथ नहीं खड़े हैं दिल्ली के सात भाजपा सांसद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:46 PM IST
सार
पार्टी का आरोप, दिल्ली के कारोबारियों के साथ नहीं खड़े हैं दिल्ली के सात भाजपा सांसद
आप सांसदों ने राज्य सभा में उठाया सीलिंग का मसला
- पार्टी का आरोप, दिल्ली के कारोबारियों के साथ नहीं खड़े हैं दिल्ली के सात भाजपा सांसद
विज्ञापन
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को सीलिंग के मसले को राज्य सभा में उठाया। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग बंद कराने के सदन में चर्चा का नोटिस दिया। पार्टी ने इस बारे में व्यापक चर्चा की मांग भी की।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में करीब सात लाख व्यापारियों का बिजनेस तबाह हो रहा है। इन्हें बचाने की जगह भाजपा बहाने बना रही है। सीलिंग की वजह से दिल्ली का कारोबारी तबाही के कगार पर पहुंच गया है। संजय सिंह के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को इस मसले को राज्य सभा में उठाया।
विज्ञापन
भाजपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों ने इस मसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीलिंग बंद करवाने का अधिकार भाजपा शासित एमसीडी व केंद्र सरकार के पास है। बावजूद इसके कारोबारियों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। भाजपा के सातों सांसद इस मसले पर एकदम चुप हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आप से राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने कहा कि सोमवार को सदन में इस समले पर चर्चा होगी। इसमें वह अपनी बात पुरजोर तरीके से उठायेंगे। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सीलिंग के स्थाई समाधान के लिए संसद में दोबारा बिल लाया जाना चाहिये।
सीलिंग का सारा समाधान मास्टर प्लान में
आप विधायक व डीडीए सदस्य सोमनाथ भारती का कहना है कि सीलिंग का समाधान मास्टर प्लान में ही मौजूद है। शुक्रवार को डीडीए बोर्ड बैठक में उन्होंने इस मसले का उठाया। बोर्ड में उन्हीं मसलों पर चर्चा हुयी, जिसे उपराज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उठाया था। उन्होंने बताया कि बोर्ड की सात फरवरी को दुबारा बैठक होगी। उम्मीदन उसमें व्यापारियों के हक में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।