फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP demands to open gym in capital

भाजपा ने की जिम खोलने की मांग, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Wed, 26 Aug 2020 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi BJP demands to open gym in capital
प्रतीकात्मक तस्वीर

अनलॉक-3 में साप्ताहिक बाजार, होटल खोलने की अनुमति के बाद अब अन्य संस्थान भी खोलने की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले पांच महीने से कोरोना की वजह से आर्थिक धंधा चौपट होने के कारण संस्थाएं राजनीतिक पार्टियों व सरकार से लगातार गुहार लगा रही है।भाजपा ने फिटनेस इंडस्ट्री के लोगों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल को पत्र लिखकर अवगत किया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण काल में धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं, लेकिन अभी कुछ गतिविधियां हैं जिसमें फिटनेस इंडस्ट्री बंद है। जिम के नहीं खुलने से जिम संचालक के साथ फूड सप्लीमेंट विक्रेता, फिटनेस ट्रेनर, बॉडी बिल्डर व एक्सरसाइज के लिए पहुंचने वाले हर कोई परेशान है। 
विज्ञापन


दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार जिम में कार्यरत एक लाख लोग परेशान है। आजीविका प्रभावित हो रही है। साप्ताहिक बाजार, रेहड़ी-पटरी की दुकानें, होटल खुल गई अब जिम संचालकों को भी गाइडलान के साथ खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को बैंक्विट हॉल चलाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले। बैंक्विट हॉल चलाने वालों का कहना था कि कोरोना काल में बिजली व पानी का इस्तेमाल नहीं किया गया। बावजूद बिल आ रहा है। लिहाजा इस बिल को माफ किया जाए, क्योंकि आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। मुख्यमंत्री से यह भी मांग की गई कि 50 लोगों की सीमा को बढ़ा कर 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed