{"_id":"5e54e7998ebc3ef3875cc897","slug":"delhi-assembly-special-session-second-day-lg-speech-arvind-kejirwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल, शांति के लिए कर रहे प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे मुख्यमंत्री केजरीवाल, शांति के लिए कर रहे प्रार्थना
Tue, 25 Feb 2020 02:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल का अभिभाषण हुआ। अपने अभिभाषण में उपराज्यपाल ने राजधानी की वर्तमान स्थिति की बात करते हुए दिल्लीवासियों से शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील की। विधानसभा की आज की कार्यवाही पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी विधायक राजघाट के पहुंचे।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal, deputy CM Manish Sisodia and other Aam Aadmi Party (AAP) leaders at Raj Ghat. pic.twitter.com/wi7asYUVFk
— ANI (@ANI) February 25, 2020विज्ञापन
सदन का कार्यवाही के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी द्वारा जारी किए गए गारंटी कार्ड का भी उल्लेख किया। उपराज्यपाल ने सत्तासीन आम आदमी पार्टी को इन दस गारंटियों की याद दिलाई।
विज्ञापन
- जगमगाती दिल्ली
- हर घर नल का जल
- बेहतरीन शिक्षा
- सस्ता, सुलभ व अच्छा इलाज
- मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था
- पर्यावरण संरक्षण
- स्वच्छ व चमचमाती दिल्ली
- महिलाओं के लिए सुरक्षित दिल्ली
- मूलभूत सुविधा युक्त कच्ची कालोनियां
- जहां झुग्गी वहीं मकान