फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly special session live updates BJP MLA Ramvir Singh Bidhudi LoP

दिल्ली: रामनिवास गोयल बने विधानसभा अध्यक्ष, रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष

Mon, 24 Feb 2020 11:30 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 24 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly special session live updates BJP MLA Ramvir Singh Bidhudi LoP
दिल्ली विधानसभा सदन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू हो गया है। नई विधानसभा के लिए आप विधायक शोएब इकबाल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है, जिन्होंने विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईश्वर के नाम से शपथ ली। 

विज्ञापन

रामनिवास गोयल बने विधानसभा अध्यक्ष

दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसके बाद रामनिवास गोयल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया। सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव और उस पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप के जहां 62 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं तो वहीं भाजपा के महज 8 विधायक जीत दर्ज कर पाए हैं।

विज्ञापन

संजीव झा ने मैथिली में ली शपथ

सदन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से विधायक और मंत्री मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और गोपाल राय ने ईश्वर के नाम की शपथ ली, जबकि मंत्री सतेंद्र जैन ने महावीर और राजेंद्र पाल गौतम ने तथागत बुद्ध के नाम से शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुराड़ी से आप विधायक ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण किया। संजीव बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। वो मधुबनी को दर्शाते हुए पारंपरिक मैथिली परिधान पहन कर सदन पहुंचे। उनके साथ ही किराड़ी विधानसभा से विधायन ऋतुराज झा ने भी मैथिली में ही शपथ ली।


वहीं रिठाला विधानसभा सीट से विधायक मोहिंदर गोयल ने ईश्वर, अल्लाह, गॉड और वाहेगुरु के नाम पर शपथ ली। वहीं वजीरपुर सीट से आप विधायक राजेश गुप्ता ने अपने दिवंगत माता-पिता के नाम से शपथ ली।

राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह ने पंजाबी में अकाल तख्त के नाम से शपथ ली, जबकि नरेश बाल्यान ने हनुमानजी, वीरेंद्र कादियान ने ईश्वर व भारतमाता के नाम से और कुलदीप ने महर्षि वाल्मीकि और बाबा साहब अंबेडकर के नाम से शपथ ली। विधायक प्रवीन कुमार ने अंग्रेजी में हाजी यूनुस ने उर्दू में खुदा के नाम से शपथ ली, जबकि सुरेंद्र कुमार ने भगवान बुद्ध की शपथ ली। 

बदरपुर विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी बने नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के लिए बदरपुर के भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुना गया है। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद बिधूड़ी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, प्रदेश नेतृत्व और सभी विधायकों का बहुत आभारी हूं। मैं सबके प्रति आभार प्रकट करता हूं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का रचनात्मक विरोध रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर देश बनाने का वादा किया है। इसमें आम आदमी पार्टी को हमारा पूरा सहयोग मिलेगा। 

बिधूड़ी ने कहा कि हम यह चाहते हैं केजरीवाल सरकार 200 यूनिट बिजली और मुफ्त महिला बस सफर की योजनाओं को जारी रखे। योजनाओं में अगर कोई कटौती होती है तो भाजपा इसका विरोध दर्ज कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed