फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel Gets 6 Months Jail

विधानसभा स्पीकर गोयल समेत 5 को 6 माह कैद, बिल्डर के घर में अनधिकृत प्रवेश कर की थी मारपीट

Sat, 19 Oct 2019 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Speaker Ram Niwas Goel Gets 6 Months Jail
राम निवास गोयल - फोटो : फाइल फोटो

अदालत ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल समेत पांच आरोपियों को विवेक विहार के बिल्डर के घर में अनधिकृत प्रवेश कर मारपीट में छह माह कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपियों ने छह फरवरी 2015 को बिल्डर और भाजपा नेता के घर में जबरन घुसकर मारपीट की थी।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने रामनिवास गोयल, उनके पुत्र सुमित गोयल, हितेश खन्ना, अतुल गुप्ता और बलबीर सिंह को छह माह कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सुमित गोयल को मारपीट की धारा में भी एक माह कैद व एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह दोनों सजा एक साथ चलेंगी। 
विज्ञापन


फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत ने दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर दोषियों को एक माह के लिए जमानत दी है। अदालत ने 11 अक्तूबर को इन सभी को दोषी करार दिया था। कोर्ट के समक्ष गोयल ने अपने वकील मोहम्मद इरशाद के जरिये खुद को बेकसूर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदरा से मौजूदा आप विधायक व उनके समर्थकों ने विवेक विहार स्थित बिल्डर मनीष घई के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने घई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। दोषियों का कहना था कि घई के घर में शराब, कंबल और दूसरा सामान रखा था, जो विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बांटा जाना था। 

शिकायतकर्ता मनीष का आरोप था कि दोषियों ने उनके घर में अलमारी, ड्रायर, रसाई का सामान, खिड़कियां व शीशे तोड़ दिए थे। घर में रह रहे मजदूरों के साथ हाथापाई की थी। पुलिस ने सितंबर 2017 में सात लोगों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में कहा था कि घई को मजदूरों ने फोन कर बताया था कि कुछ लोग जबरन घर में घुस गए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं। इनमें से दो लोगों को अदालत ने आरोपमुक्त कर दिया था।


नेता प्रतिपक्ष ने मांगा गोयल का इस्तीफा
नेता प्रतिपक्ष विजेद्र गुप्ता ने विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का इस्तीफा मांगा है। गुप्ता के मुताबिक, इसकी नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की है। साथ ही आरोप लगाया कि आपराधिक मामले में लिप्त विधायक को विधान सभा अध्यक्ष बनाना केजरीवाल की आपराधिक गतिविधियों के प्रति नरमी का प्रतीक है। शेष कार्यकाल में गोयल द्वारा विधान सभा का संचालन अनैतिक होगा। ऐसी हालत में उनको इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed