फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections: BJP released chargesheet of 10 assemblies

Delhi Assembly Elections : भाजपा ने जारी की 10 विधानसभाओं की चार्जशीट, चुनाव से पहले आप की घेराबंदी शुरू

Wed, 11 Dec 2024 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 06:12 AM IST
सार

जिन विधानसभाओं की चार्जशीट जारी की गई है है वहां आप विधायकों को आड़े हाथ लिया गया है। इसमें गंदा पानी, सीवर की समस्या, जर्जर सड़क, आयुष्मान योजना लागू नहीं करने के साथ ही दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पर घेरा है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: BJP released chargesheet of 10 assemblies
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में समिति के संयोजक विजेंद्र गुप्ता ने चार्जशीट जारी की। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा की आरोपपत्र समिति ने मंगलवार को 10 विधानसभा क्षेत्रों की चार्जशीट जारी की। जिन विधानसभाओं की चार्जशीट जारी की गई है है वहां आप विधायकों को आड़े हाथ लिया गया है। इसमें गंदा पानी, सीवर की समस्या, जर्जर सड़क, आयुष्मान योजना लागू नहीं करने के साथ ही दिल्ली सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पर घेरा है। चार्जशीट की नई टैगलाइन ‘दिल्ली सरकार हुई कंगाल, आप विधायक मालामाल, शीश महल में केजरीवाल’ भी जारी की गई।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में समिति के संयोजक विजेंद्र गुप्ता ने चार्जशीट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने विशेष सर्वे किया। क्षेत्रीय लोगों से बातचीत की गई, क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन किया गया और क्षेत्रीय विधायक के बारे में लोगों की रायशुमारी ली गई है। आम आदमी पार्टी जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


आप की शिक्षा क्रांति पर घेरा
भाजपा का आरोप है कि सर्वे में आप विधायक नाकारा और नाकाम साबित हुए है। आप की ‘झूठी शिक्षा क्रांति’ की भी खिलाफत है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तक को अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए अपनी सीट इसी वजह से बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सर्वे में आप के खिलाफ लोगों की नाराजगी
भाजपा की चार्जशीट में आप विधायकों के कामकाज का आकलन किया गया। इसके लिए बकायदा सर्वे कराया गया जिसमें विधायक और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नाकारात्मकता थी।


आरोप पत्र कमेटी के संयोजक विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मादीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, मुंडका, कालकाजी, गोकुलपुर, मालवीय नगर, आरके पुरम, नरेला और मोती नगर विधानसभा की जनता पूरी तरह से अपने विधायक से नाराज है। इस मौके पर आरोप पत्र समिति के सदस्य रमेश बिधूड़ी, आर पी सिंह, कपिल मिश्रा, राजा इकबाल सिंह, ऋचा पांडे मिश्रा, आरती मेहरा, गुलशन विरमानी और सुनीता कांगरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed