{"_id":"679009edeefbf3f3a60642b1","slug":"delhi-assembly-elections-2025-mobile-apps-are-making-the-election-process-easier-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Elections : चुनाव प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं मोबाइल एप, सबके लिए मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Elections : चुनाव प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं मोबाइल एप, सबके लिए मददगार
Wed, 22 Jan 2025 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:28 AM IST
सार
मतदाताओं के लिए मददगार होने के साथ-साथ उम्मीदवारों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों का काम एप आसान बना रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में मतदाता केंद्रों पर लगी लंबी लाइन की जानकारी भी मतदाता के पास होगी।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता सूची में नाम शामिल करने से लेकर चुनाव प्रबंधन तक के काम कई एप संभाल रहे हैं। मतदाताओं के लिए मददगार होने के साथ-साथ उम्मीदवारों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों का काम एप आसान बना रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में मतदाता केंद्रों पर लगी लंबी लाइन की जानकारी भी मतदाता के पास होगी। इसके लिए पोर्टल और एप तैयार किया जा रहा है। इसके जरिये भीड़ भी नियंत्रित की जा सकेगी। वहीं, कई ऐसे एप भी हैं जो मतदाता के साथ ही कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर बैठे सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। चुनाव से संबंधित ताजा जानकारी भी मिल सकती है। वहीं, सुविधा कैंडिडेट एप से उम्मीदवार चुनावी सभा व रैली आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए सक्षम ऐप विकसित किया गया है।
विज्ञापन
यह दिव्यांगों के लिए वन स्टाॅप सेंटर के रूप में काम करता है। इसमें स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्द्धन, रंग समायोजन जैसी सुविधाएं हैं। एप से पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्राॅप सुविधा का लाभ भी उठाया जा सकता है। साथ ही, दिव्यांगों के रूप में चिन्हित करने के लिए अनुरोध, सुधार, व्हील चेयर, सहायता, बूथ लोकेटर, शिकायतें दर्ज करने जैसी कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की सहायता के लिए भी
निर्वाचन के लिए उम्मीदवारों को नामांकन व शपथ पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलती है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के बाद स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि में सत्यापन व निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकता है। इतना ही नहीं रैली व सभा आदि की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी इस एप से मिलती है।
सी विजिल एप
यह एप मतदाताओं को सजग चौकीदार बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से देश का कोई भी नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की तस्वीर और वीडियो सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ही ये एप सक्रिय हो जाता है। इस दौरान अगर किसी भी नागरिक को यह दिखता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, तो वह एप पर शिकायत भेज सकता है। इसमें पैसे या उपहार बांटने, भड़काऊ भाषण देने, बिना अनुमति बैनर पोस्टर लगाने, शराब बांटने, बिना अनुमति के सभाएं करने आदि को लेकर शिकायत की जा सकती है।