फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025: Delhi's villages shine in political battle

Delhi Assembly Elections 2025 : सियासी संग्राम में दिल्ली के गांव भी दमदार, कई सूरमा ठोक रहे हैं ताल

Thu, 30 Jan 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 05:56 AM IST
सार

कभी तुगलक वंश की राजधानी रहा तुगलकाबाद गांव दिल्ली की सियासत की चमकता सितारा बना हुआ है। इसी गांव के चार धुरंधर सत्ता संग्राम में ताल ठोक रहे हैं। इसमें से दो पर बाजी भाजपा ने लगाई है और दो पर कांग्रेस ने।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025: Delhi's villages shine in political battle
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की समृद्ध एतिहासिक विरासत की झलक दिल्ली विधान सभा चुनाव में भी दिख रही है। कभी तुगलक वंश की राजधानी रहा तुगलकाबाद गांव दिल्ली की सियासत की चमकता सितारा बना हुआ है। इसी गांव के चार धुरंधर सत्ता संग्राम में ताल ठोक रहे हैं। इसमें से दो पर बाजी भाजपा ने लगाई है और दो पर कांग्रेस ने। दिलचस्प यह है कि चारों उम्मीदवार एक ही बिरादरी यानी गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सात बार बसने और उजड़ने के क्रम में एक बार तुगलकाबाद गांव भी मुगल सल्तनत की सत्ता की धुरी रहा है। 14वीं सदी की शुरुआत में बसा यह इलाका तुगलक वंश की राजधानी बना। मौजूदा वक्त में भी यह दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासत का अखाड़ा बना हुआ है। कालकाजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ इस गांव के निवासी भाजपा नेता व पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, तुगलकाबाद क्षेत्र में इस गांव के निवासी भाजपा उम्मीदवार रोहताश बिधूड़ी और उनके सामने कांग्रेस के टिकट पर वीरेंद्र बिधूड़ी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली की कई दूसरी सीटों पर भी दिल्ली के गांवों के सूरमा ताल ठोक रहे हैं। तुगलकाबाद से सटे संगम विहार में तुगलकाबाद गांव के निवासी हर्ष चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। उनके पिता शीशपाल बिधूड़ी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वह तुगलकाबाद क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस गांव के निवासी रामवीर बिधूड़ी बदरपुर क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे। वह वर्तमान में दक्षिण दिल्ली क्षेत्र से सांसद है। इसके चलते इस चुनाव में भी यह गांव राजनीतिक तौर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गांवों के धुरंधर भी मैदान में
साहिब सिंह के मुख्यमंत्री बनने से सुर्खियों में आया मुंडका गांव भी इस बार राजनीतिक चर्चा में छाया हुआ है। साहिब सिंह के पुत्र व पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा नई दिल्ली क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किस्मत आजमा रहे है। वहीं, मुंडका गांव के निवासी व वर्तमान विधायक धर्मपाल लाकड़ा मुंडका क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे है। मुंडका गांव की भांति उससे सटे नांगलोई क्षेत्र में नांगलोई गांव के रोहित चौधरी (कांग्रेस) और दिल्ली सरकार के मंत्री रघुविंद्र शौकीन (आप) से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बादली गांव के निवासी
बादली क्षेत्र में बादली गांव के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव व दीपक चौधरी ने एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रखी है। मटियाला क्षेत्र से आप के उम्मीदवार सुमेश शौकीन व कांग्रेस के उम्मीदवार रघुविंद्र शौकीन छावला गांव के निवासी है। पालम क्षेत्र में पालम के निवासी व आप उम्मीदवार जोगेंद्र सोलंकी व कांग्रेस उम्मीदवार मांगेराम आमने-सामने है। इसी तरह आरकेपुरम क्षेत्र में मुनिरका गांव निवासी व वर्तमान विधायक प्रमिला टोकस व कांग्रेस उम्मीदवार विशेष टोकस भी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।


छतरपुर में चचेरे भाइयों में मुकाबला
छतरपुर क्षेत्र में चचेरे भाई चुनाव लड़ रहे है। भाजपा से वर्तमान विधायक करतार सिंह तंवर और आप से पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव लड़ रहे है। उनके बीच लगातार तीसरी बार टक्कर हो रही है। वर्ष 2015 व 2020 में वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। जब करतार सिंह तंवर आप उम्मीदवार और ब्रह्म सिंह तंवर भाजपा उम्मीदवार थे। दोनों बार करतार सिंह तंवर ने बाजी मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed