{"_id":"678427614a0221507b01f011","slug":"delhi-assembly-elections-2025-attempt-to-save-political-legacy-in-power-struggle-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Elections : सत्ता संग्राम में राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिश, अखाड़े में उतरे दिग्गजों के वंशज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Elections : सत्ता संग्राम में राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिश, अखाड़े में उतरे दिग्गजों के वंशज
Mon, 13 Jan 2025 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:04 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री के पोते से लेकर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे सत्ता संग्राम में दमखम दिखाने उतरे हैं। वहीं, सात विधायकों की जगह उनके घर वालों को टिकट मिला है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी संग्राम में सियासी परिवारों की मौजूदगी दमदार है। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते से लेकर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे सत्ता संग्राम में दमखम दिखाने उतरे हैं। वहीं, सात विधायकों की जगह उनके घर वालों को टिकट मिला है। इसमें विधायकों के बेटे और पत्नी शामिल हैं। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री के पोतों व पूर्व सांसद के बेटे को भी टिकट मिला है। यही नहीं, कई महिला पार्षदों के पति भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में चुनावी अखाड़े में दंगल दिलचस्प हो गया है। सभी प्रत्याशी अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। यह आठ जनवरी को ही पता चलेगा कि किसने बाजी मार ली है और किसने अपनी सियासी विरासत गवां दी है।
विज्ञापन
सत्ता संग्राम में यह पहली बार है कि जब दिल्ली के तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा चुनावी जंग में भाजपा से मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस से शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी खोई सियासी जमीन की तलाश कर रहे हैं। उधर, आप से मौजूदा विधायकों का टिकट कटने के बाद उनके परिवारजनों को टिकट दिया गया है। इसमें कृष्णा नगर सीट पर एसके बग्गा की जगह बेटे विकास बग्गा को आप ने टिकट मिला है। वहीं, चांदनी चौक सीट पर प्रह्लाद साहनी के बेटे पुरुनदीप साहनी को मौका मिला है। ऐसे ही मटिया महल से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद इकबाल को टिकट दिया है। सीलमपुर के पूर्व विधायक मतीन अहमद के बेटे जुबैर अहमद को आप से इस बार मैदान में हैं।
विज्ञापन
मुस्तफाबाद में कांग्रेस नेता हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यही नहीं, उत्तम नगर सीट से विधायक नरेश बाल्यान की पत्नी पोश बाल्यान को टिकट मिला है। पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने द्वारका सीट से आदर्श शास्त्री को टिकट दिया है, वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। इनके खिलाफ पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विजय मिश्रा ताल ठोक रहे हैं। साथ ही, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल के पोते शिवांक सिंघला को टिकट दिया है। इससे इन सीटों पर हाई-वोल्टेज जंग देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
महिला पार्षद के पति ठोक रहे ताल
महिला पार्षद कुसुम लता के पति रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर से आम आदमी पार्टी में ने टिकट दिया है। साथ ही, पार्षद मीणा यादव के पति तरुण यादव को नजफगढ़ से मैदान में है। वहीं, पार्षद पूनम भारद्वाज के पति सुरेंद्र भारद्वाज को बिजवासन से आप से टिकट मिला है। पार्षद से नीतू चौधरी के पति को मनीष चौधरी को ओखला से भाजपा ने टिकट दिया है। इसी तरह पार्षद रेखा चौधरी के पति महेंद्र चौधरी महरौली से आप की टिकट से चुनावी मैदान में हैं।