Delhi Election 2020: शाह के करंट वाले बयान पर प्रशांत किशोर का जवाब- जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह के शाहीन बाग वाले बयान पर सोमवार को प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। किशोर ने ट्वीट किया कि 8 फरवरी को दिल्ली में ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा। जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में ना पड़े। ट्वीट के अंत में किशोर ने अंग्रेजी में चार शब्द लिखे- जस्टिस, लिबर्टी, इक्वैलिटी और फ्रैटरनिटी यानी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा।
8 फ़रवरी को दिल्ली में EVM का बटन तो प्यार से ही दबेगा। ज़ोर का झटका धीरे से लगना चाहिए ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द ख़तरे में ना पड़े।
विज्ञापन
Justice, Liberty, Equality & Fraternity 🇮🇳 — Prashant Kishor (@PrashantKishor) January 27, 2020
किशोर ने यह जवाब गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर दिया है, जो उन्होंने रविवार को बाबरपुर में चुनाव प्रचार के वक्त दिया था। शाह ने कहा था कि ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे और करंट शाहीन बाग के अंदर लगे। उन्होंने कहा था कि नागरिकता कानून का विरोध करने वाले नेताओं ने दिल्ली में दंगे करवाए और लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
मालूम हो कि प्रशांत किशोर जदयू के उपाध्यक्ष हैं, लेकिन उनकी कंपनी आई-पैक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बनाने का काम कर रही है। वहीं जदयू दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
बता दें कि प्रशांत किशोर और अमित शाह के बीच जुबानी जंग इससे पहले भी हो चुकी है। इससे पहले जब अमित शाह ने कहा था कि कोई कितना भी विरोध कर ले, लेकिन सरकार नागरिकता कानून पर पीछे नहीं हटेगी, तो प्रशांत किशोर ने उन्हें देश में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर अपनी क्रोनोलॉजी के अनुसार लागू करने का चैलेंज दिया था।