फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली से लेकर केजरीवाल के रोड शो तक...हर अपडेट

Mon, 03 Feb 2020 08:05 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 03 Feb 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly elections 2020 modi rally BJP Congress AAP amit shah kejriwal updates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:51 PM, 03-Feb-2020
मनमोहन करेंगे रैली 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार चार फरवरी को दिल्ली के राजौरी गार्डन में रैली करेंगे। 


 
07:48 PM, 03-Feb-2020
प्रवेश बोले, अपने बयान पर कायम हूं 

सीएम केजरीवाल को आतंकी बताने के मुद्दे पर प्रवेश वर्मा ने कहा- बहुत सोच-विचार कर मैंने ये बयान दिया था। मुझे नहीं लगता कि मैंने कोई गलती की है। अगर दिल्ली के सीएम प्रधानमंत्री के बारे में कुछ गलत बोलेंगे तो केजरीवाल बारे में जितना भी कहा जाए वो कम होगा। 


 
विज्ञापन
06:42 PM, 03-Feb-2020
कोंडली में सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो 
 
 
06:42 PM, 03-Feb-2020
पहाड़गंज में अमित शाह का रोड शो
 

 
04:41 PM, 03-Feb-2020
दिल्ली के कड़कड़डूमा में पीएम मोदी की रैली:
  • दिल्ली के लोगों का मन साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा की ताकत बढ़ाई। भाजपा जो कहती है वो करती है। भाजपा के लिए देश का हित सबसे ऊपर है।
  • आठ फरवरी को पड़ने वाला वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं। भाजपा का भरोसा नकारात्मकता में नहीं, सकारात्मकता में। वादे किए जाते थे पर पूरे नहीं होते थे। 
  • अवैध कॉलोनियों की समस्या समझी और सुलझाई। जहां झुग्गी वहीं पक्का मकान बनाया जाएगा। घर में नल होगा, नल में जल होगा, वो भी शुद्ध।  
  • दिल्ली की सरकार केंद्र की योजनाएं लागू नहीं करती। दिल्ली की सरकार गरीब लोगों को घर नहीं देना चाहती।
04:06 PM, 03-Feb-2020
अनुराग ठाकुर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नही

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं। वोट का प्रयोग सही तरह से करें और बुलेट पर बैलट भारी पड़े ऐसा होना चाहिए।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 03-Feb-2020
बसपा उम्मीदवार आप में पहुंचा

करावल नगर में बसपा उम्मीदवार नाथूराम कश्यप ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। बता दें कि दिल्ली में आज ही मायावती की पहली रैली हुई थी। 
 


 
03:32 PM, 03-Feb-2020
आप का पलटवार

वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा- इस तरह का काम देश की राजधानी में हो रहा है, जहां केंद्र सरकार बैठती है, चुनाव आयोग की मौजूदगी है। किसी केंद्रीय मंत्री को इस तरह की भाषा के इस्तेमाल की इजाजत कैसे दी जा सकती है? अगर अरविंद केजरीवाल आतंकी हैं तो मैं भाजपा को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती देता हूं।
 
02:15 PM, 03-Feb-2020
केंद्रीय मंत्री व भाजपा दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- केजरीवाल मासूम बनकर कह रहे हैं कि क्या मैं आतंकी हूं? आप आतंकी हैं और इसके अनगिनत सबूत हैं। आपने खुद कहा है कि आप अराजक हैं। अराजक और आतंकवादी में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है।
 


 
01:27 PM, 03-Feb-2020
बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा 

बसपा प्रमुख मायावती ने तालकटोरा स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव जीतते हैं।  मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है।
 

भाजपा व केंद्र सरकार पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि देश में मुस्लिमों का जीना मुश्किल हो गया है, बाकी अल्पसंख्यकों की हालत भी ठीक नहीं है। पूंजीपतियों से पैसा लेकर ये (आप-भाजपा-कांग्रेस) चुनाव जीतते हैं। एससी-एसटी एक्ट को प्रभावहीन बना दिया गया है।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed