फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tourist bus accident on NH 19 above dozen injured aurangabad bihar news today road accident

सड़क हादसा: औरंगाबाद में पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से अधिक घायल; चालक को झपकी आने की आशंका

Thu, 27 Aug 2026 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बुधवार देर रात पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक पर्यटक घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Tourist bus accident on NH 19 above dozen injured aurangabad bihar news today road accident
औरंगाबाद में बुधवार देर रात एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में सिरिस के पास बुधवार देर रात एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से पर्यटकों को लेकर आगरा में ताजमहल के दर्शन कराने जा रही थी। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

विज्ञापन

अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाया
दुर्घटना के समय बस में सवार अधिकांश पर्यटक नींद में थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

दुर्घटना की तेज आवाज और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बारूण थाना की डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर
सदर अस्पताल में उपचार के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों में रीता सूतोधर (50), दिलीप बुंडू (60), हीरा बुंडू (58), शेफाली भुई (60), झाना बाबरी (60), नेमाई शिष्ट (68), रौतन मंडल (60), सोनामुखी (55), मालवती घोष (50), महाबली उरांव (60), चांद सूतोधर (50), मुराली कारक (62), बस का खलासी शेख अशरफ (45) समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायल पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी के निवासी बताए गए हैं।

हादसे के बाद कुछ देर बाधित रहा आवागमन
दुर्घटना के बाद एनएच-19 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के बाद आवागमन सामान्य कराया गया। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से पर्यटकों का दल बस से आगरा में ताजमहल देखने जा रहा था। बुधवार देर रात बस जैसे ही बारूण थाना क्षेत्र के सिरिस के पास पहुंची, चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई।

ये भी पढ़ें- झारखंड: भर्ती सुधार को लेकर यात्रा तेज, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी जामताड़ा पहुंचे; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस हादसे के अन्य कारणों की भी कर रही जांच
बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस संख्या WB 41 P-4739 को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दुर्घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त बस व घायलों को इलाज के लिए ले जाता एंबुलेंस

दुर्घटनाग्रस्त बस।

 

दुर्घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त बस व घायलों को इलाज के लिए ले जाता एंबुलेंस

दुर्घटनास्थल की तस्वीर।

दुर्घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त बस व घायलों को इलाज के लिए ले जाता एंबुलेंस

घायलों को इलाज के लिए ले जाती एंबुलेंस।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed