Delhi Election 2020: मतदान के दिन भी 'हनुमान' पर राजनीति, तिवारी और केजरीवाल फिर भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने हनुमान मंदिर में केजरीवाल द्वारा की गई पूजा को लेकर कहा कि केजरीवाल पूजा करने गए थे, या हनुमान जी को अशुद्ध करने? उन्होंने एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर... क्या कर दिया? मनोज तिवारी ने कहा कि जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, उन्होंने बहुत बार हनुमान जी को धोया।
Manoj Tiwari, BJP: Woh (Arvind Kejriwal) pooja karne gaye the ya Hanuman Ji ko ashudh karne gaye the? Ek haath se joota utaarke,ussi haath se mala lekar...kya kar diya? Jab nakli bhakt aate hain na toh yahi hota hai. Maine pandit ji ko bataya, bahut baar Hanuman Ji ko dhoye hain. pic.twitter.com/lETgFhgfK7
— ANI (@ANI) February 8, 2020
इसपर केजरीवाल ने भी ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ा है, जिसे लेकर भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।
जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया।आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 8, 2020
सबका भला हो
वहीं मनोज तिवारी के इस बयान पर आप नेता संजय संह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को इतनी अछूत भावना से देखती है भाजपा? इससे ज्यादा गिरा हुआ और घटिया बयान कुछ नहीं हो सकता। अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था। श्री राम भी अब भाजपा को नहीं बचा सकते। मालूम हो कि इससे पहले भी केजरीवाल द्वारा हनुमान चालिसा पढ़े जाने को लेकर सियासत गर्मा चुकी है।