{"_id":"5e43949f8ebc3ee5a72bc61c","slug":"delhi-assembly-elections-2020-kejriwal-to-take-oath-for-third-time-as-delhi-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह, आप सभी को भी आना है: सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह, आप सभी को भी आना है: सिसोदिया
Wed, 12 Feb 2020 02:59 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 16 फरवरी को केजरीवाल लेंगे शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार यह तीसरी दफा होगा जब केजरीवाल रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने आप विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर शपथ ग्रहण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल का शपथग्रहण समारोह शुरू होगा। इस दौरान पूरी कैबिनेट शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी को कार्यक्रम में आना है। उस दिन हमसब मिलकर शपथ लेंगे कि नफरत को खत्म करना है।Aam Aadmi Party (AAP) chief Arvind Kejriwal to take oath as the Chief Minister of Delhi on 16th February, at Ramlila Maidan. pic.twitter.com/gABczDBoCw
— ANI (@ANI) February 12, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले सिसोदिया-
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्यार-मोहब्बत की राजनीति को वोट किया है। हमें दूसरी बार बंपर जीत दिलाई है। इससे साफ है कि जनता काम को पसंद करती है। जनता ने बता दिया है कि काम का डिवेलपमेंट मॉडल अरविंद केजरीवाल का मॉडल है।सिदोदिया ने कहा कि लोग जानते हैं अगर आप सरकार में है, तो बच्चों को शिक्षा, अच्छा इलाज, 24 घंटे सस्ती दरों पर बिजली और महिला सुरक्षा सच्ची देशभक्ति है। काफी जहर फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को बेटा माना।
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान हुए थे, जिसके बाद कल यानी 11 फरवरी को नतीजे आए। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 8 मिलीं।
वहीं कांग्रेस को इस बार भी मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस के खाते में पिछली बार की ही तरह एक भी सीट नहीं गई। दिल्ली में साल 2013 में पहली बार कांग्रेस के सहयोग से केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे और आप सत्ता में आई थी। हालांकि यह सरकार कुछ ही दिनों में गिर गई और 14 नवंबर, 2014 को केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था।