फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Highest number of nominations filed from New Delhi

Delhi Elections 2020: नई दिल्ली सीट पर होगी जबरदस्त टक्कर, केजरीवाल के खिलाफ सबसे अधिक प्रत्याशी

Sun, 26 Jan 2020 11:53 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Highest number of nominations filed from New Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media

दिल्ली के चुनावी घमासान के लिए मैदान पूरी तरह तैयार है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों ने भी कमर कस ली है। एक दूसरे को टक्कर देने के लिए बड़ी पार्टियों के अलावा क्षेत्रिय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या भी अच्छी खासी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होंगे, जिसके बाद 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन


21 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी, जिसके बाद आयोग की तरफ से उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की गई। आंकड़ों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा पर्चे अरविंद केजरीवाल की सीट नई दिल्ली से भरे गए। 21 जनवरी तक नई दिल्ली से कुल 88 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिनमें से आठ उम्मीदवारों के पर्चे तुरंत रद्द कर दिए गए। वहीं 52 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में त्रुटियां पाई गईं। 
विज्ञापन


इसके बाद 28 उम्मीदवारों के नामांकन को स्वीकार किया गया, जिनमें से 26 पुरुष और दो महिलाएं हैं। यानी केजरीवाल की सीट पर उनसे टक्कर लेने के लिए सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार खड़े हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर बुराड़ी है, जहां 30 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था और 22 के बीच टक्कर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशीयों के मामले में सबसे हल्की लड़ाई पटेल नगर की है, जहां 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, लेकिन केवल चार को ही स्वीकृति मिल पाई। पटेल नगर के अलावा कस्तूरबा नगर और अंबेडकर नगर से भी 12 लोगों ने पर्चा भरा था। अंबेडकर नगर से 6, कस्तूरबा नगर से 5 और पटेल नगर से सबसे कम चार उम्मीदवार लड़ रहे हैं। 


वहीं 2015 में नई दिल्ली से 23 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिनमें से 21 पुरुष और दो महिलाएं थीं। उस समय 10 लोगों के पर्चों को खारिज कर दिया गया था और 13 लोगों के बीच हार-जीत का फैसला हुआ था। इस बार यह संख्या बढ़कर दुगनी से भी ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed