फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly Elections 2020 Chandni chowk Congress Alka lamba vs AAP

चांदनी चौक: आप उम्मीदवार जीत की तरफ, अलका लांबा ने हार स्वीकारी

Tue, 11 Feb 2020 01:15 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 11 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly Elections 2020 Chandni chowk Congress Alka lamba vs AAP
अलका लांबा - फोटो : ani

दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट पर मुकाबला जितना दिलचस्प सोचा गया था, उतना ही एकतरफा नजर आ रहा है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और बजे तक आम आदमी पार्टी ने ऐसी बढ़त बना ली कि मामला बिल्कुल 'आप' के पक्ष में नजर आने लगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन घंटे बाद तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी के खाते में 12000 से भी ज्यादा वोट आ गए, जबकि पिछली बार की विधायक अलका लांबा को महज 2.99 प्रतिशत यानी 404 वोट ही मिले थे। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता दूसरे नंबर पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनाव नतीजे 2020
उम्मीदवार पार्टी  कुल वोट
अलका लांबा कांग्रेस 1229
प्रहलाद सिंह साहनी आप 23281
सुमन कुमार गुप्ता भाजपा 5372

अलका ने हार स्वीकारी

अलका लांबा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं परिणाम स्वीकार करती हूं। चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण हुआ। कांग्रेस को नए चेहरों के साथ उतरना होगा।


मालूम हो कि इससे पहले 2015 के चुनावों में चांदनी चौक से अलका लांबा ने आप के टिकट पर जीत हासिल की थी। अभी चुनाव की घोषणा के कुछ समय पहले ही अलका आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में गई थीं। 

चांदनी चौक में आठ फरवरी को मतदान के दिन भी अलका सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने मतदान केंद्र पर एक आप कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ने की कोशिश की थी। अलका का आरोप था कि कार्यकर्ता ने उनके उपर अभद्र टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed