फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 BJP MP Pravesh Verma speaks for Kejriwal AAP Govt after results

Delhi Election 2020: भाजपा को करारी हार की तरफ बढ़ता देख क्या बोले प्रवेश वर्मा और संजय सिंह

Tue, 11 Feb 2020 02:37 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 11 Feb 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 BJP MP Pravesh Verma speaks for Kejriwal AAP Govt after results
प्रवेश वर्मा-संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अबतक के रुझानों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। दोपहर होते-होते कांग्रेस और भाजपा, दोनों ने हार लगभग स्वीकार कर ली, लेकिन आरोप प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है। 

विज्ञापन


एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भाजपा पर हमला करते हुए कह रहे हैं कि दिल्ली में भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ, जिसमें भारत जीत गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने हार स्वीकार करते हुए दुख जताया है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के प्रचंड जनादेश ने साफ संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि पक्के देशभक्त हैं। दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन इस चुनावी जंग में ‘दिल्ली का बेटा’ जीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के दो करोड़ परिवारों के लोगों ने बता दिया कि उनका बेटा अरविंद केजरीवाल आतंकवादी नहीं, पक्का देशभक्त है। प्रचंड बहुमत से जीत देने के लिए दिल्ली की महान जनता को सिर झुकाकर शत-शत नमन।


वहीं प्रवेश वर्मा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो लगी ही रहती है। मुझे दुख है कि 21 साल से दिल्ली में भाजपा सरकार नहीं बना पाई है। इस बार भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उम्मीद करता हूं कि जो दिल्ली के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, वो अगले पांच साल तक दिल्ली की जनता के साथ रहेंगे। हालांकि अपने आतंकवादी वाले बयान को प्रवेश वर्मा नजरअंदाज करते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अभी वो कोई बात नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed