फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 BJP Model Town candidate Kapil Mishra tweets after defeat

हार के बाद नरम पड़े कपिल मिश्रा, कहा- दिल्लीवालों को ताना मारना गलत, हममें कुछ कमी होगी

Wed, 12 Feb 2020 10:22 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 12 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 BJP Model Town candidate Kapil Mishra tweets after defeat
कपिल मिश्रा - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जहर उगलने वाले कपिल मिश्रा ने बड़े ही नर्म अंदाज में लिखा है कि कुछ लोग दिल्ली वालों को या हिंदुओ को ताना मार रहे हैं, ये गलत है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि जनता तक पहुंचने और अपनी बात पहुंचाने में हम में जरूर कोई कमी रह गई होगी। 42 प्रतिशत वोट कम नहीं होते, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है ये 42 प्रतिशत वोट। हमारे मुद्दों और विचारों पर हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से भाजपा प्रत्याशी थे। उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अखिलेश पति त्रिपाठी और कांग्रेस ने आकांक्षा ओला को खड़ा किया था। मुकाबले में आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 52,665 और कपिल मिश्रा को 41,357 वोट मिले, जबकि आकांक्षा ओला 4068 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थीं। 


चुनाव प्रचार के दौरान कपिल मिश्रा तब विवादों में आए थे, जब उन्होंने ट्वीट किया था कि आठ फरवरी (मतदान के दिन) दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। मालूम हो कि भाजपा से पहले कपिल आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता थे। सीएम अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले कपिल आप सरकार में दिल्ली के मंत्री भी रह चुके हैं। 2017 में उन्हें अचानक मंत्री पद से हटा दिया गया, जिसके बाद से उनका मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा। 

मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बागी हुए कपिल सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लगातार केजरीवाल के खिलाफ हमलावर रहे हैं। पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed