{"_id":"5e3e52d58ebc3ee590709caf","slug":"delhi-assembly-elections-2020-alka-lamba-slaps-an-allegedly-aap-member-in-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: चांदनी चौक में हंगामा, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने दौड़ीं अलका लांबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: चांदनी चौक में हंगामा, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने दौड़ीं अलका लांबा
Sat, 08 Feb 2020 12:35 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
अलका लांबा ने युवक को जड़ा थप्पड़
- फोटो : Social Media
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर एक युवक को थप्पड़ मारने की कोशिश की। युवक कथित रूप से आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। अलका का कहना कि वह मतदान के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान मजनू का टीला इलाके में वह एक बूथ पर पहुंचीं, जहां आप कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अलका कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पहन कर क्यों घूम रही हैं। बस इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने अलका पर बेहद अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे थप्पड़ मारने दौड़ीं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत युवक को काबू में कर हालात को संभाला।
विज्ञापन