{"_id":"5e1d7af08ebc3e87ec800ee7","slug":"delhi-assembly-elections-2020-aadarsh-shashtri-and-many-aap-mlas-not-to-get-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव: लाल बहादुर शास्त्री के पोते का टिकट कटना तय, द्वारका से हैं विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव: लाल बहादुर शास्त्री के पोते का टिकट कटना तय, द्वारका से हैं विधायक
Tue, 14 Jan 2020 01:55 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक आदर्श शास्त्री
- फोटो : Social Media
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री का टिकट कटना तय माना जा रहा है। खबर है कि उनके साथ ही आम आदमी पार्टी करीब 15 अन्य विधायकों का टिकट काटने की भी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबित जिन विधायकों के टिकट कटने वाले हैं, उनमें कालका से विधायक अवतार सिंह, कुंडली के मनोज कुमार, गोकुलपुर के फतेह सिंह, पंकज पुष्कर, प्रहलाद साहनी, शोएब इकबाल, नेताजी राम सिंह और विनय कुमार मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इनके बदले इस बार उन नए नेताओं को टिकट दिया जाएगा जो पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी के अनुसार ये विधायक अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बहुत सक्रिय नहीं रहे और न ही जनता के साथ संवाद स्थापित कर पाए हैं। इनके इलाके के लोग अपने विधायकों से खुश और परिचित नहीं हैं इसलिए इनके टिकट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन