आज खुलेगा दिल्ली के दिल का फैसला, 27 केंद्रों के 13,780 बूथों पर होगी मतगणना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लंबे समय से भागदौड़ कर रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे 27 केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को सोमवार शाम तक अंतिम रूप दिया।
छह जनवरी को चुनाव की घोषणा के बाद 14 से 21 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चली। इसके बाद से प्रत्याशी छह फरवरी की शाम छह बजे तक प्रचार में जुटे रहे। आठ फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ था। कुल मत प्रतिशत 62.59 रहा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और अनुमान है कि दोपहर बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी 70 सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। सभी ईवीएम को 11 जिलों में बनाए गए 21 स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।
Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
आप भी देख सकते हैं लाइव काउंटिंग
चुनाव के नतीजों से जुड़े ताजा रुझान चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर देख सकते हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
यहां बनाए गए हैं मतगणना केंद्र
पूर्वी सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन
दक्षिणी-पश्चिमी 1. आईटीआई, सेक्टर-9 द्वारका
2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-6 द्वारका
दक्षिण 1. जीजा बाई आईटीआई, अगस्त क्रांति मार्ग
2. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, जे ब्लॉक साकेत
पश्चिमी 1. एनएसयूटी, द्वारका सेक्टर-3
नई दिल्ली 1. अटल आदर्श बंगाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोल मार्केट
2. अटल आदर्श बंगाली गर्ल्स प्राइमरी सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
3. अटल आदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
4. अटल आदर्श बंगाली प्राइमरी स्कूल, गोल मार्केट
5. अटल आदर्श बंगाली गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
6. अटल आदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोल मार्केट
दक्षिण-पूर्व 1. मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
2. जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ओखला फेस-3
उत्तर-पूर्व 1. राजकीय बार वरिष्ठ विद्यालय, शास्त्री पार्क
2. न्यू बिल्डिंग आईटीआई, नंद नगरी
मध्य दिल्ली 1. सर सीवी रमन, आईटीआई, धीरपुर
शाहदरा 1. आईटीआई नंद नगदी
उत्तर-पश्चिमी 1. छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नरेला रोड, घेवरा
2. सर्वोदय कन्या विद्यालय, कराला
3. आईटीआई मंगोलपुरी, इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 1
4. कस्तूरबा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पीतमपुरा
उत्तर 1. सर्वोदय विद्यालय सेक्टर बी-4 नरेला
2. राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना
3. गुरु नानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सेक्टर-15, रोहिणी
4. एसकेवी, भारत नगर
5. हाल नंबर 2 एसकेवी भारत नगर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.