फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election Manoj Tiwari on exit poll says BJP government will be formed in Delhi

एग्जिट पोल पर मनोज तिवारी का दावा- दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार, मेरा ट्वीट संभाल कर रख लीजिए

Sat, 08 Feb 2020 09:55 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 08 Feb 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election Manoj Tiwari on exit poll says BJP government will be formed in Delhi
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों की तरफ से आए एग्जिट पोल बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी दोबारा दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी। एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद परवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आखिर में नतीजे आएंगे तो वह इससे बिल्कुल उलट होंगे। 

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है, 'ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे फेल। मेरी ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने भी दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल को गलत करार दिया है। वर्मा के मुताबिक भाजपा 50 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी 16 और कांग्रेस के खाते में चार सीटें जा सकती है। 

मालूम हो कि ज्यादातर एग्जिट पोल इस बात की इशारा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी 55 या इससे ज्यादा सीटों पर काबिज हो सकती है। वहीं, भाजपा को 15-26 सीटों पर जीत का अनुमान है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और यहां बहुमत की सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों का समर्थन चाहिए।

एग्जिट पोल के बाद किसने क्या कहा

दिल्ली में भाजपा 45 सीटें जीतेगी। उम्मीद है कि पार्टी को दिल्ली की जनता के लिए काम करने का मौका मिलेगा। विकास के नाम पर दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट किया है। - प्रवेश वर्मा, सांसद

भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पूरा विश्वास है कि 11 फरवरी को चुनाव परिणाम में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे।
-हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री

पूरा विश्वास है कि भाजपा 45 सीटें जीतेगी। दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। केंद्र के विकास के साथ दिल्ली का विकास भी संभव होगा।
-प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री  

दिल्ली में बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार। दिल्ली में भी मोदी है तो मुमकिन है। -विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद

झूठ ओर वोट की राजनीति से मुक्ति पाने के लिए लोगों ने वोट डाले हैं। दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगी भाजपा। -डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री

देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के संपूर्ण विकास के लिए लोगों ने मतदान किया है। -जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

जिस दिल्ली से वैकल्पिक राजनीति की उम्मीद पूरे देश में जागी थी। आज उसी दिल्ली में इतना कम मतदान साबित करता है कि जनता आशाओं को धूमिल करने वाले राजनीतिक विमर्श से विमुख है। सोचिए सबसे कम नई दिल्ली सीट पर मतदान हुआ। -कुमार विश्वास, कवि  व पूर्व आप नेता

बंटवारे की राजनीति करने वाली पार्टी की दिल्ली वाले नकार देंगे। -प्रकाश करात, वामपंथी नेता 

सभी एग्जिट पोल फेल हो रहे हैं। बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी और केजरीवाल दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, उससे कांग्रेस बहुत बेहतर करने जा रही है। परिणाम आने तक प्रतीक्षा करें। -सुभाष चोपड़ा, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed