फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: कांग्रेस ने महाबल मिश्रा को निकाला, राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार

Fri, 31 Jan 2020 07:50 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 31 Jan 2020 07:50 PM IST
खास बातें

दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। कोई अपनी रणनीति बदल रहा है, तो कोई पिछले कामों की लिस्ट गिना रहा है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-

विज्ञापन
Delhi Assembly Election live news update AAP Congress BJP campaign
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:29 PM, 31-Jan-2020

राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में तीन फरवरी और चार फरवरी को चुनाव प्रचार करेंगे। 
 
 
06:13 PM, 31-Jan-2020
हम बच्चों को कलम दे रहे हैं, वे बंदूक : केजरीवाल

जामिया नगर में गोली चलने की घटना पर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने बच्चों को कम्प्यूटर और कलम दिए जबकि वे उन्हें दे रहे हैं बंदूक और नफरत। दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा कि हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं? आठ फरवरी को बताइएगा। 

विज्ञापन
06:11 PM, 31-Jan-2020
चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की दिल्ली पुलिस व दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक। 
 
 
05:36 PM, 31-Jan-2020

कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को निकाला  
 

कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाला। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।विनय मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

 
04:17 PM, 31-Jan-2020
भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मनोज तिवारी ने कहा-  
  • पांच साल में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल दिल्ली में बनाएंगे।
  • नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देंगे। 
  • गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार देंगे। 
  • हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
  • दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे, सीधा सा मतलब है मोदी सरकार की यही पहचान है, अभी जो पिछले 5 साल से सरकार है, उसमें आधे मंत्री और विधायक या तो बेल पर हैं या तो आरोप सिद्ध हो चुका है।
  • गरीबों को दो रुपये किलो आटा देंगे। 
  • नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड बनाएंगे। इस विकास को प्राथमिकता देंगे।
  • गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
  • कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।  
  • कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।
  • तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल देंगे ।
03:36 PM, 31-Jan-2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, नितिन गडकरी, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव प्रबंधन कमेटी के संयोजक एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ की मौजूद रहे। 
 
गडकरी ने क्या-क्या कहा 
  • भाजपा ने हमेशा दिल्ली की तस्वीर को बदलने का काम किया है। मोदीजी के नेतृत्व में सरकार आई तो दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण कम करने पर काम हुआ। हमारी सरकार ने नमामि गंगे का काम शुरू किया। पिछली बार मैं उसका मंत्री था। 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।  
  • दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है।  
  • आज तक जब-जब भाजपा के नेताओं को अवसर मिला है, जब अटल जी की सरकार थी या आज मोदी जी की सरकार है, हमने हर बार दिल्ली की तकदीर, दिल्ली के भविष्य को बदलने का काम किया है। 
  • करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न और ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण कार्य केंद्र सरकार ने पूरा किया है। इसके कारण दिल्ली में आने वाला डायरेक्ट ट्रैफिक डाइवर्ट हुआ है और इससे दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण में भी बहुत कमी आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:11 PM, 31-Jan-2020
अनुराग ठाकुर की शिकायत 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत जेएनयू छात्र संघ ने कल जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण को लेकर दी गई है। जेएनयू के एक छात्र नेता का आरोप है कि अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण से प्रेरित होकर गुरुवार को एक नाबालिग ने जामिया के एक छात्र को गोली मार दी। 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने जामिया फायरिंग में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भूमिका की जांच के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को पत्र लिखा। 


 
02:11 PM, 31-Jan-2020

सोनिया गांधी करेंगी जनसभा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को दिल्ली में जनसभा करेंगी। शास्त्री पार्क इलाके में करेंगी जनसभा। 
 
 
02:04 PM, 31-Jan-2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की थी। लेकिन केजरीवाल ने इस मंत्री को खरी-खरी सुना दी। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता। 

 
12:47 PM, 31-Jan-2020

शाहीन बाग पहुंची चुनाव आयोग की टीम

चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम दिल्ली पुलिस के साथ शाहीन बाग पहुंची। टीम ने यहां हालात का जायजा लिया ताकि मतदान संपन्न कराया जा सके। शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते मुख्य रास्ता बंद है। 
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed