Delhi Election 2020: कांग्रेस ने महाबल मिश्रा को निकाला, राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार
दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। कोई अपनी रणनीति बदल रहा है, तो कोई पिछले कामों की लिस्ट गिना रहा है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में तीन फरवरी और चार फरवरी को चुनाव प्रचार करेंगे।Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra to campaign in Delhi on 3rd and 4th February. (file pics) #DelhiElections2020 pic.twitter.com/5Mqk2XBCBb
— ANI (@ANI) January 31, 2020
जामिया नगर में गोली चलने की घटना पर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने बच्चों को कम्प्यूटर और कलम दिए जबकि वे उन्हें दे रहे हैं बंदूक और नफरत। दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आईटी-प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा कि हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं? आठ फरवरी को बताइएगा।
Delhi: Election Commission holds a meeting with Chief Secretary, NCT Delhi, Commissioner Police, Home Secretary, Finance Secretary, Special Commissioners of Police and Chief Electoral Officer Delhi to review various important issues related to conducting of peaceful elections. pic.twitter.com/yx16JaJbGf
— ANI (@ANI) January 31, 2020
कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को निकाला
कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाला। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।विनय मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।
- पांच साल में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल दिल्ली में बनाएंगे।
- नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल देंगे।
- गरीब विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये उपहार देंगे।
- हम अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कम से कम 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।
- दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे, सीधा सा मतलब है मोदी सरकार की यही पहचान है, अभी जो पिछले 5 साल से सरकार है, उसमें आधे मंत्री और विधायक या तो बेल पर हैं या तो आरोप सिद्ध हो चुका है।
- गरीबों को दो रुपये किलो आटा देंगे।
- नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए कॉलोनी डेवलपमेंट बोर्ड बनाएंगे। इस विकास को प्राथमिकता देंगे।
- गरीबों की लड़की का अकाउंट 21 साल में 2 लाख रुपये।
- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी।
- कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।
- तीन से पांच साल में टैंकर मुक्त दिल्ली, नल से जल देंगे ।
गडकरी ने क्या-क्या कहा
- भाजपा ने हमेशा दिल्ली की तस्वीर को बदलने का काम किया है। मोदीजी के नेतृत्व में सरकार आई तो दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण कम करने पर काम हुआ। हमारी सरकार ने नमामि गंगे का काम शुरू किया। पिछली बार मैं उसका मंत्री था। 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
- दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है।
- आज तक जब-जब भाजपा के नेताओं को अवसर मिला है, जब अटल जी की सरकार थी या आज मोदी जी की सरकार है, हमने हर बार दिल्ली की तकदीर, दिल्ली के भविष्य को बदलने का काम किया है।
- करीब 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से वेस्टर्न और ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण कार्य केंद्र सरकार ने पूरा किया है। इसके कारण दिल्ली में आने वाला डायरेक्ट ट्रैफिक डाइवर्ट हुआ है और इससे दिल्ली में होने वाले वायु प्रदूषण में भी बहुत कमी आई है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत जेएनयू छात्र संघ ने कल जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण को लेकर दी गई है। जेएनयू के एक छात्र नेता का आरोप है कि अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण से प्रेरित होकर गुरुवार को एक नाबालिग ने जामिया के एक छात्र को गोली मार दी।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने जामिया फायरिंग में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भूमिका की जांच के लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को पत्र लिखा।
सोनिया गांधी करेंगी जनसभा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को दिल्ली में जनसभा करेंगी। शास्त्री पार्क इलाके में करेंगी जनसभा।Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi to address an election rally in Shastri Park area on 5th February. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/8a74CKTSw3
— ANI (@ANI) January 31, 2020
केजरीवाल ने ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।
शाहीन बाग पहुंची चुनाव आयोग की टीम
चुनाव पर्यवेक्षकों की टीम दिल्ली पुलिस के साथ शाहीन बाग पहुंची। टीम ने यहां हालात का जायजा लिया ताकि मतदान संपन्न कराया जा सके। शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है जिसके चलते मुख्य रास्ता बंद है।Delhi: Election Observers along with Delhi Police reach Shaheen Bagh to review the situation there. #DelhiElections pic.twitter.com/mAQLM9cZiV
— ANI (@ANI) January 31, 2020