{"_id":"6b0b3296f1ea6bddb30c3fb5","slug":"orders-issued-to-shut-down-17-unrecognised-schools-kanpur-news-c-220-1-ka21001-152909-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 17 अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 17 अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद कराने के आदेश
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता और निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित हो रहे 17 विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की है। बीएसए ने इन विद्यालयों का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक विद्यालय पर एक लाख रुपये अर्थदंड वसूली के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि रसूलाबाद के नौ विद्यालयों में ग्लोबल पब्लिक स्कूल अशालतगंज, एमएस पब्लिक स्कूल कहिंजरी, भजन लाल रामेश्वरी देवी हायर सेकेंडरी स्कूल उसरी, टावन मॉन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड, एसडीओ एजुकेशन सेंटर ओरिया खेडाकुर्सी, हरिओम बाल विद्यालय बिल्हा निकट उसरी, पूरनलाल सरस्वती विद्या मंदिर उसरी, जीडी गाइका पब्लिक स्कूल नेला और पुतीलाल फूलमती पब्लिक स्कूल मैजूसमस्तपुर शामिल हैं।
वहीं झींझक के आठ विद्यालयों में सीके पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड, ईडीवीडी पब्लिक स्कूल तेजपुर मुबारकपुर, सेंट बैली पब्लिक स्कूल कंचौसी, आदर्श पब्लिक स्कूल जिनई बनीपारा, ख्वाजा एजुकेशन सोसायटी पिपरीपतरहार, तारावती इंटर कॉलेज तेजपुर, एवीएस नवोदय विद्यालय खम्हैला रोड और एसएसपी विद्या मंदिर द्वारिकगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय संचालकों को पहले भी नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अब खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था कराने को कहा गया है।