फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election: arvind kejriwal three road show bjp host six rallies

दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल के तीन रोड शो के मुकाबले भाजपा की आज छह रैलियां

Mon, 27 Jan 2020 06:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election: arvind kejriwal three road show bjp host six rallies
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों नजर आएंगे। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नरेला, बवाना और गांधी नगर में तीन रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन चुनावी सभाएं करेंगे।

विज्ञापन




गौरतलब है कि अमित शाह ने रविवार को रोहतास नगर विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने यहां कहा था कि देशभर में अलग-अलग सर्वे होते हैं, कोई सरकार शुद्ध पीने के पानी में नंबर एक होती है। तो कोई रोड, बिजली में नंबर एक होती है। ये सारे नंबरों में केजरीवाल सरकार का कोई नंबर नहीं आता। मगर वो  झूठ बोलने में नंबर एक हैं। 
विज्ञापन


शाह ने कहा था कि मोदी जी नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) लेकर आएं, तो राहुल बाबा, केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही है। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दी। ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि 8 फरवरी को जब आप मतदान करें, तो ये न सोचना की आपका वोट सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जीताएगा। इसके साथ ही आपका वोट दिल्ली का भविष्य, दिल्ली का पानी, हवा और यहां रहने वाले गरीबों के भविष्य को संवारने का काम करेगा।

अमित शाह ने कहा था कि मैं दिल्ली की जनता से कहने आया हूं कि पांच साल तक झूठे वादे करने वाली ये केजरीवाल सरकार भले अपने वादे याद न करे, मगर उनके झूठे वादे मैं याद दिलाने आया हूं।


कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी लगाएंगे। उन्होंने कुछ ही जगह सीसीटीवी लगाए हैं और उसे दिखाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल जी आपने 15 लाख सीसीटीवी लगाने की बात कही थी, इसमें से आप डेढ़ लाख सीसीटीवी ही दिखा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed