फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election arvind Kejriwal challenges Home Minister give houses to slum dwellers he will not cont

Delhi Assembly Election: केजरीवाल का एक और बड़ा एलान, कहा- अगर ऐसा कर दें गृह मंत्री तो नहीं लड़ेंगे चुनाव

Sun, 12 Jan 2025 05:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल का दावा है कि शनिवार अमित शाह ने जिस तरह दिल्ली के झुग्गीवालों से झूठ बोला और उनको गुमराह करने की कोशिश की है। केजरीवाल के मुताबिक, गृहमंत्री जहां झुग्गी-वहां मकान का वायदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election arvind Kejriwal challenges Home Minister give houses to slum dwellers he will not cont
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधान सभा चुनाव की सियासी जंग हर दिन नए करवट ले रही है। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार चुनौती दी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 घंटे के अंदर झुग्गीवालों के ऊपर चल रहे सभी केस वापस ले लें और जिनकी झुग्गियां तोड़ी हैं, उनको पुरानी जगह पर दोबारा बसा दिया जाए तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। केजरीवाल का दावा है कि ऐसा न होने पर वह चुनाव भी लड़ेंगे और ढाल बनकर झुग्गीवालों के लिए खड़े भी रहेंगे।

विज्ञापन

10 साल में भाजपा ने कई झुग्गियां तोड़ी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के शनिवार झुग्गीवालों से मिलने के दूसरे दिन केजरीवाल ने शकूरबस्ती के रेलवे झुग्गी कैंप में कहा कि बीते 10 साल में भाजपा ने कई झुग्गियों को तोड़ा है। चुनाव नजदीक होने पर अब भाजपा का झुग्गीवालों के प्रति मोह बढ़ता जा रहा है। केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा का झुग्गीवालों से क्या लेना-देना है। इनको चुनाव में झुग्गीवालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद जमीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने किया गुमराह
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि शनिवार अमित शाह ने जिस तरह दिल्ली के झुग्गीवालों से झूठ बोला और उनको गुमराह करने की कोशिश की है। केजरीवाल के मुताबिक, गृहमंत्री जहां झुग्गी-वहां मकान का वायदा कर रहे हैं। आप की भी यह नीति है। लेकिन भाजपा वाले यह नहीं बता रहे हैं कि किसका मकान? जहां झुग्गी वहां इनके दोस्त का मकान, जहां झुग्गी वहां बिल्डरों के मकान। यह लोग जहां झुग्गी वहां झुग्गीवालों के मकान नहीं कह रहे हैं।

विज्ञापन

मैं झुग्गी वालों के लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा
अरविंद केजरीवाल ने चुनौती दी कि बीते 10 साल में अमित शाह ने जितने झुग्गी वालों को बेघर किया है, उनके सारे कोर्ट केस अगले 24 घंटे में वापस ले लें। कोर्ट के अंदर एफिडेविट फाइल कर दें कि 10 साल में जितनी झुग्गियां तोड़ी हैं, उन्हें वापस लाकर वहीं बसाएंगे, जहां से हमने झुग्गियां तोड़कर हटाई थीं। ऐसा होने पर केजरीवाल ने चुनाव नहीं लड़ने का दावा किया। अगर ऐसा नहीं होता तो वह चुनाव लड़ेंगे और झुग्गी वालों के लिए ढाल बनकर खड़े रहेंगे।

किया दावा, दिल्ली चुनाव बाद भाजपा तोड़ देगी झुग्गियां
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रेलवे झुग्गी कैंप के लिए कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। जबकि बीते सितंबर में रेलवे ने इस जमीन के टेंडर कर दिए हैं। उनका आरोप है कि 27 दिसंबर को एलजी ने इस झुग्गी बस्ती का लैंड यूज बदल दिया है। 8 फरवरी को चुनाव खत्म होंगे तो इनकी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी। केजरीवाल ने दुहराया कि बीते 11 सालों में भाजपा ने कालकाजी और अशोक विहार में सिर्फ 4,700 मकान बनाए हैं। जबकि दिल्ली में 4 लाख झुग्गियां हैं। इनको सबको घर देने में एक हजार साल लगेंगे।

बताया, 2015 में नहीं टूटने दी थी झुग्गी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर 2015 में भाजपा ने इसी झुग्गी को तोड़ने की कोशिश की थी। तब उन्होंने यहां की झुग्गियां टूटने नहीं दी थीं। अगर कोई दूसरा सीएम होता तो यह लोग झुग्गी तोड़ दिए होते। केजरीवाल का आरोप है कि अब यह लोग दिल्ली की हर झुग्गी तोड़ने की प्लानिंग करके बैठे हैं। एक साल में सारी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी। इन्होंने तुगलकागबाद, महरौली, नई दिल्ली, प्रगति मैदान, नानकपुरा, यमुना पुस्ता, संगम विहार और नजफगढ़ की झुग्गियां तोड़ दी हैं। बीते 10 सालों में दिल्ली में तीन लाख लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed