{"_id":"5e3965f08ebc3ee5c31c233b","slug":"delhi-assembly-election-2020-pm-modi-dwarka-rally-parvesh-verma-takes-on-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020 : प्रवेश का केजरीवाल पर हमला, क्या आखिरी 6 महीने में पाक ने काम करने दिया? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020 : प्रवेश का केजरीवाल पर हमला, क्या आखिरी 6 महीने में पाक ने काम करने दिया?
Tue, 04 Feb 2020 06:09 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क/ डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
चुनाव डेस्क/ डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका रैली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी नजर आए जिनपर 4 दिन की पाबंदी लगी थी। इस दौरान प्रवेश ने कहा कि हम सब दिल्ली के बेटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा और मदनलाल खुराना भी दिल्ली के बेटे थे। उन्होंने दिल्ली का बहुत विकास किया। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारत मां का नालायक बेटा है। वो इमामों को वेतन बांटता है। अब चुनाव के समय उन्हें हनुमान जी याद आ रहे हैं।
प्रवेश वर्मा ने कहा कि आपको देश पर जान लुटाने वालों का सम्मान करते हुए 8 तारीख को कमल का बटना दबाना है। इस दौरान उन्होंने कहा 'भारत माता की जय' का नारा ऐसे लगाएं कि आवाज शाहीन बाग और पाकिस्तान तक जाए।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने प्रचार में 1400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मगर दिल्ली के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। प्रवेश ने कहा कि आपने तीन नंबर वाला ताला चुन कर गलत कर दिया। ऊपर से नीचे तक एक नंबर सेट कीजिए। दिल्ली में कोई और केंद्र में कोई और वाला प्रयोग बंद कीजिए।
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा ने कहा कि भगवान आपको इस महान युद्ध में विजय दिलाए। भगवान कृष्ण ने कहा है कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में नटवरलाल ने कोई काम नहीं किया। अगर अरविंद केजरीवाल मुझ से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ें, अगर वे पास हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। क्योंकि नटवरलाल ने एक भी स्कूल, कॉलेज का काम नहीं किया है।
केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया बस मोदी पर आरोप लगाए। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अंतिम छह महीने में क्या पाकिस्तान ने काम करने दिया? केजरीवाल ने कहा कि वो पांच साल तक लगातार मुफ्त बिजली-पानी देंगे। मगर केजरीवाल कागज नहीं दिखा सकते कि ये योजना पांच साल के लिए चल रही है।