फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 Live: EC takes action against Anurag thakur and Pravesh verma

अनुराग ठाकुर और प्रवेश पर चुनाव आयोग की गाज, भाजपा स्टार प्रचारक सूची से नाम हटाने का आदेश

Wed, 29 Jan 2020 04:29 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 29 Jan 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 Live: EC takes action against Anurag thakur and Pravesh verma
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने भाजपा से इन दोनों नेताओं को स्टार प्रचारक सूची से हटाने को कहा है। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले एक विवादित बयान पर आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगाई थी। 

विज्ञापन




निर्वाचन नियमों के मुताबिक, किसी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेताओं के प्रचार का खर्च संबद्ध पार्टी के चुनाव प्रचार के खर्च में शामिल होता है। जबकि स्टार प्रचारकों की सूची से इतर नेताओं के प्रचार पर होने वाले व्यय को उम्मीदवार के चुनावी खर्च में शामिल किया जाता है। स्पष्ट है कि ठाकुर या वर्मा को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर किए जाने के बाद भी अगर वे चुनाव प्रचार में शामिल होते हैं तो प्रचार में खर्च होने वाली राशि, उम्मीदवार के चुनाव खर्च में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग के अवर सचिव पवन दीवान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ठाकुर और वर्मा के विवादित बयानों से आचार संहिता का उल्लंघन होने संबंधी दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस 

इसी के साथ चुनाव आयोग ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के लिए प्रवेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। वहीं, दिल्ली भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो भी इनके बारे में कहा है उसपर पार्टी संज्ञान लेगी। 

अनुराग का वीडियो - 27 जनवरी 

27 जनवरी को रिठाला में हुई जनसभा में अनुराग ठाकुर ने भीड़ से विवादास्पद नारा लगवाया था। इस वीडियो में वह और मौजूद भीड़ भड़काऊ नारा लगाती नजर आ रही थी। इस वीडियो में दिख रहा था कि अनुराग ठाकुर मंच से नारा लगा रहे हैं- 'देश के गद्दारों को... जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग जवाब में कहते हैं- 'गोली मारो...को'। इसे लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा था।  
 
प्रवेश का बयान - 28 जनवरी 

वहीं, 28 जनवरी को सांसद प्रवेश वर्मा ने बेहद विवादास्पद बयान दिया था। जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि पिछले दिनों मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने शाहीन बाग के समर्थन में होने की बात की थी, इस पर आपका क्या कहना है? तब प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया कहते हैं कि वो लोग शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली की जनता ये जानती है कि कुछ साल पहले जैसी आग कश्मीर में लगी थी, जो कश्मीरी पंडितों की बहन बेटियों के साथ हुआ वो यहां भी हो सकता है। वो आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद और केरल में लगती रही आज वो आग दिल्ली के कोने में लग गई है।


शाहीन बाग में लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में सोच समझकर फैसला लेना होगा। वो लोग आपके घरों में घुसकर आपकी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करेंगे, उन्हें मार डालेंगे। अभी समय है, मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। आज अगर दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा। लोग आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। अगर कोई और प्रधानमंत्री बन जाएगा तो कोई आपको बचाने नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed