फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: cyber fighters of bjp played cruicial role in winning says amit shah

जब-जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हमें मिली: अमित शाह

Sat, 25 Jan 2020 06:03 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 25 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: cyber fighters of bjp played cruicial role in winning says amit shah
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की जीत का दावा किया। जीत की गूंज कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि ऐसे कई चुनाव आए जिनमें लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है, लेकिन जब जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हर बार नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की हुई है।  

विज्ञापन

 
शाह ने कहा, ईवीएम पर कमल के बटन को इतनी जोर से दबाना कि उस बटन के करंट से ही 8 फरवरी की शाम को ही शाहीन बाग वाले उठकर चले जाएं।   

अमित शाह इन दिनों धुआंधार चुनाव प्रचार में लगे हैं। जनसभा के अलावा वह रोड शो भी कर रहे हैं। उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं। शाहीन बाग का मुद्दा भी वह प्रमुखता से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed