{"_id":"5df096558ebc3e87f62f59f5","slug":"delhi-assembly-election-2020-aap-to-start-campaign-for-electoral-funding","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव फंड के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी मुहिम, मुख्यमंत्री ने ली जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव फंड के लिए आम आदमी पार्टी छेड़ेगी मुहिम, मुख्यमंत्री ने ली जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक
Wed, 11 Dec 2019 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) प्रचार अभियान चलाने के लिए चुनावी फंड के लिए भी मोर्चा संभालेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायकों, पार्षदों व विधानसभा प्रभारियों को इस संबंध मेें निर्देश दिए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपने आवास पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बूथ स्तर पर चल रहे संवाद कार्यक्रम पर जिला पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने इलाके में चल रहे अभियान की जानकारी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दी।
विज्ञापन
इस मौके पर लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए और जरूरी सुझाव दिए। पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल ने फंडिंग प्रक्रिया पर भी चर्चा की। केजरीवाल ने कहा कि मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए फंड भी जरूरी है।
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, पार्टी अभियान चलाकर फंड जुटाने का काम करेगी। इसके लिए 2013 व 2015 विधानसभा चुनावों में आजमाए गए तरीकों पर काम होगा। इसके तहत पार्टी फंड के लिए लंच, डिनर, चाय पार्टी करेगी। साथ ही ऑनलाइन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा नए और इनोवेटिव तरीके पर भी काम होगा।