फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: AAP May release Manifesto before 20 December

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप जल्द जारी करेगी घोषणापत्र, आतिशी की अगुवाई में कमेटी का गठन

Tue, 07 Jan 2020 04:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 07 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: AAP May release Manifesto before 20 December
आप नेता आतिशी - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दल जोड़तोड़ में जुट गए हैं। वहीं सभी पार्टियां जनता को लुभाने के लिए अपना-अपना घोषणापत्र भी तैयार कर रही हैं जिसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी 15 जनवरी से लेकर 20 जनवरी के बीच घोषणापत्र जारी कर सकती है। वहीं, 14 जनवरी से पहले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। पार्टी ने आतिशी की अगुवाई में तीन सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। 

विज्ञापन

'आचार संहिता लागू'

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का एलान होने के साथ ही सोमवार से आचार संहिता लागू हो गई। अब सत्ताधारी दल लोक लुभावन योजना की घोषणा नहीं कर सकेंगे। वहीं, शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रमों पर भी पाबंदी रहेगी। 14 जनवरी को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ 70 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी।उधर, चुनाव घोषणा के साथ अब राजनीतिक दलों के पास छह फरवरी तक जनता के सामने अपनी बात रखने का समय है। ऐसे में 31 दिनों तक वह अपने चुनावी अभियान को धार दे सकेंगे।

चुनाव घोषणा से दिल्ली चुनाव कार्यालय भी सक्रिय हो गया है। सोमवार देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीति दलों की एक बैठक बुलाई। इसमें आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी गई। नेताओं को बताया गया कि वह चुनाव होने तक क्या कर सकते हैं और किस चीज की पाबंदी है।

आचार संहिता लागू होने के बाद दिल्ली में आयोग की मंजूरी के बिना लगे सभी पोस्टर, बैनर हटाएं जाएंगे। एमसीडी को इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। आयोग की टीम सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। सोशल मडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट पर नोटिस जारी किया जाएगा। चुनाव कार्यालय का कहना है कि किसी के पास आचार संहिता तोड़ने से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह सी-विजिल मोबाइल ऐप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed