फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: All three corporations achieved record revenue

दिल्ली: तीनों निगमों ने किया रिकॉर्ड राजस्व हासिल 

Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 09 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

दक्षिणी निगम राजस्व अर्जित करने के मामले में अव्वल रहा, पहली बार संपत्ति कर व हस्तांतरण शुल्क से करीब 2000 करोड़ रुपया इकट्ठा किया गया।

विज्ञापन
Delhi: All three corporations achieved record revenue
पूर्वी दिल्ली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने इस साल रिकॉर्ड स्तर पर राजस्व इकट्ठा किया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजस्व इकट्ठा करने के मामले में अव्वल रहा है, पहली बार संपत्ति कर व हस्तांतरण शुल्क से इसने करीब 2000 करोड़ रूपया जमा किया है।

विज्ञापन


उत्तरी निगम इस साल राजस्व एकत्रित करने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है, इसने कुल 1286.65 करोड़ रुपया राजस्व अर्जित किया है। पिछले साल के मुकाबले यह काफी ज्यादा है। इसने संपत्तिकर के रूप में कुल 730 करोड़ रुपया, पार्किंग व कन्वर्जन शुल्क के रूप में कुल 192.95 करोड़ रुपया, विज्ञापन के रूप में कुल 31.88 करोड़ रुपया, पार्किंग के रूप में कुल 36.70 करोड़ रुपया और अन्य राजस्व श्रोतों से कुल 295.12 करोड़ रुपया जुटाया है।  
विज्ञापन


दक्षिणी निगम ने इस साल करीब 4.60 लाख  संपत्तियों से 1070 करोड़ रुपया कर जुटाया है। हस्तांतरण शुल्क से कुल 917 करोड़ रुपया अर्जित किया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में दक्षिणी निगम ने हस्तांतरण शुल्क के रूप में 637.99 करोड़ रुपया, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 751.57 करोड़ रुपया और वर्ष 2020-21 में कुल 563.65 करोड़ रुपया अर्जित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की सूझबूझ से मिला अधिक राजस्व
उत्तरी निगम के आयुक्त संजय गोयल ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजस्व बढ़ाने की दिशा में समर्पित होकर काम किया, जिसके कारण कोरोना महामारी की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हम राजस्व बढ़ाने में सफल रहे हैं। वहीं दक्षिणी निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने भी इसके लिए अपने अधिकारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने प्रत्येक महीने समीक्षा बैठक की और जमीन पर काम किया, जिसके कारण रिकॉर्ड स्तर पर राजस्व की प्राप्ति हुई है।

पूर्वी निगम ने भी जुटाया रिकॉर्ड राजस्व
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी वित्त वर्ष 2021-22 में संपत्ति कर के रूप में रिकॉर्ड 225.67 करोड़ रूपया और हस्तांतरण शुल्क के रूप में 215.51 करोड़ रुपया अर्जित किया है। इसने कुल 441.18 करोड़ रुपया राजस्व अर्जित किया। पिछले साल के मुकाबले यह काफी ज्यादा है। पिछले साल पूर्वी निगम ने कुल 333.98 करोड़ रुपया राजस्व जुटाया था। इसमें संपत्ति कर के रूप में 209.11 करोड़ रुपया और हस्तांतरण शुल्क के रूप में 124.87 करोड़ रुपया मिले थे। 


पूर्वी निगम में वित्त विभाग के अपर आयुक्त डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में 90 फीसदी अनधिकृत कॉलोनियां हैं, यहां की ज्यादातर कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनसे बहुत कम संपत्ति कर मिलता है। लेकिन वित्त विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण इस साल अब तक का सर्वाधिक राजस्व जुटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed