फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air remains in very poor category AQI crosses 400 in many areas

सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार; NCR में नोएडा दूसरा सबसे प्रदूषित शहर

Tue, 26 Dec 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 10:46 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सात इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर व मुंडका में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां 435 व 434 सूचकांक रहा। जहांगीरपुरी में 427, पंजाबी बाग में 405, वजीरपुर में 403, आईटीओ में 417 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी है। 

विज्ञापन
Delhi air remains in very poor category AQI crosses 400 in many areas
एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। प्रदूषण का स्तर बिगड़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। तीसरे दिन भी मंगलवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। राजधानी का एक्यूआई 377 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। सोमवार के मुकाबले इसमें छह अंकों की गिरावट दर्ज की गई। नेहरू नगर व मुंडका के साथ सात इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा 26 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार व एक इलाके में खराब श्रेणी में रहा। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। हवा की गति कम होने से बृहस्पतिवार तक इसके फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को हवाएं उत्तर व दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू नगर व मुंडका की हवा रही सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सात इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर व मुंडका में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां 435 व 434 सूचकांक रहा। जहांगीरपुरी में 427, पंजाबी बाग में 405, वजीरपुर में 403, आईटीओ में 417 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 26 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज में अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 400 रहा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 399, आनंद विहार में 396, द्वारका सेक्टर-8 में 395, सीरी फोर्ट में 394, डॉ. करणी शूटिंग रेंज 389, आरके पुरम में 389 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा नजफगढ़ में 155 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन

दिल्ली के बाद नोएडा का एक्यूआई सबसे अधिक
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 343 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 341, गुरुग्राम में 286, फरीदाबाद में 302 व गाजियाबाद में 305 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed