फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Local pollutants are making people breathe in Delhi

'बेहद खराब' है दिल्ली की हवा: अब पराली नहीं... स्थानीय प्रदूषक फूला रहे सांसें, जानें कैसे रहेंगे अगले तीन दिन

Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण और अन्य प्रदूषण की हवा में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 303 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Local pollutants are making people breathe in Delhi
Delhi-NCR AQI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 दर्ज किया गया। इसमें मंगलवार की तुलना में 40 सूचकांक की गिरावट रही। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। हालांकि, अब पराली का धुआं नहीं बल्कि स्थानीय प्रदूषण लोगों की सांसें फूला रहा है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक बुधवार को पराली से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत से भी कम रह गई है। हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 24.617 फीसदी रही। जबकि अन्य प्रदूषण की हवा में हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, जोकि 24.628 फीसदी थी। इसके अलावा कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की 2.337 फीसदी हिस्सेदारी रही।

विज्ञापन

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में हल्का स्मॉग रहेगा। ऐसे में अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का स्मॉग रहा। जबकि शाम को हवा की चाल और कम हो गई, जोकि चार किलोमीटर प्रतिघंटे रह गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) मिक्सिंग डेप्थ 1500 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4500 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज
बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 19 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, डीटीयू, दिलशाद गार्डन, चांदनी चौक सहित 18 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा पूर्वी दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से चलेंगी। साथ ही, शनिवार को भी हवाएं विभिन्न दिशाओं की ओर से चल सकती हैं।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई 
दिल्ली --- 303
ग्रेटर नोएडा --- 230
गाजियाबाद --- 215
गुरुग्राम --- 217
नोएडा --- 207
फरीदाबाद --- 186
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-शादीपुर --- 372
-मुडंका --- 356
-बवाना --- 339
-आनंद विहार --- 333
-द्वारका सेक्टर-आठ --- 329
-जहांगीरपुरी --- 306
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed