फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI Delhi Today: Air Pollution Delhi's Air Quality Index Reaches Very Poor Category

Air Pollution: दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, पड़ोसी नोएडा में और बुरे हालात, जानें AQI

Sun, 29 Oct 2023 08:45 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Oct 2023 08:45 AM IST
सार

AQI in Delhi Today : सफर इंडिया के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 309 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 372 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

विज्ञापन
AQI Delhi Today: Air Pollution Delhi's Air Quality Index Reaches Very Poor Category
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में सांसों पर संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां हवा फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सफर इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 309 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता 372 एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में है। वहीं, गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता 221 एक्यूआई के साथ 'खराब' श्रेणी में है।

विज्ञापन


मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हवा पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 131 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 288 दर्ज की गई, जो बेहद खराब स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed