फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   situation of Delhi air pollution is batter after 3 weeks

दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची

Sun, 04 Nov 2018 01:03 PM IST
नई दिल्ली, (भाषा)
नई दिल्ली, (भाषा) Updated Sun, 04 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
situation of Delhi air pollution is batter after 3 weeks
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्लीवालों के एक लिए थोड़ी राहत की खबर है कि यहां की हवा में रविवार को सुधार देखने को मिला। बीते तीन हफ्ते से लगातार प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ और बेहद खराब’ चल रहा था, जिसमें सुधार होते हुए अब यह ‘खराब’ की श्रेणी में आ गया है।

विज्ञापन


रविवार को संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी के तहत आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया था जो कि शनिवार को 336 हो गया।
विज्ञापन


रविवार को पीएम 2.5 (कणों की माप 2.5 माइक्रोमीटर से कम थी) का स्तर 106 दर्ज किया गया, जबकि पीएम 10 (कणों की माप 10 माइक्रोमीटर से कम थी) का स्तर 198 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सूचकांक शून्य से 50 तक होने पर हवा को ‘अच्छा’, 51 से 100 होने पर ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 से ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली प्रशासन ने प्रदूषण से निपटने के लिए कई तरह के प्रयास किए हैं, जिसमें निर्माण कार्य को रोकने सहित यातायात संबंधी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाना शामिल है। खुदाई समेत दिल्ली में सभी तरह के निर्माण कार्यों को रोक दिया गया है।

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में नागरिक निर्माण कार्य भी रोक दिए गए हैं। धूल को बढ़ाने वाले कामों जैसे पत्थरों को तोड़ने वाले कार्य और मिश्रण बनाने के कार्यों पर भी रोक है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने यातायात विभाग और यातायात पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 1-10 नवंबर के बीच प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच करें और यातायात की भीड़ को नियंत्रित करें।

प्रदूषण गतिविधियों की निगरानी रखने, तत्काल कार्रवाई करने के लिए 1-10 नवंबर तक ‘क्लीन एयर कैंपेन’ चलाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इस अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि 465 शिकायतों के आधार पर सिर्फ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 52 टीमों ने 41,82,500 रुपये जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed