फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air cleanest in the month of August after 2020

'सांसों' को मिला बारिश का सहारा: 2020 के बाद इस माह दिल्ली ने ली साफ हवा में सांस, एक भी दिन नहीं बिगड़ा AQI

Fri, 30 Aug 2024 07:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2024 07:34 PM IST
सार

विशेषज्ञों ने संतोषजनक श्रेणी में हवा रहने के पीछे की वजह लगातार बारिश होना बता रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस माह सबसे अधिक दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, इससे हवा में प्रदूषण के कण टिके नहीं। 

विज्ञापन
Delhi air cleanest in the month of August after 2020
2020 के बाद इस माह दिल्ली ने ली साफ हवा में सांस - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में इन दिनों मौसम मेहरबान है। अगस्त माह में भरपूर बारिश के साथ साफ हवा के दिनों ने भी रिकॉर्ड बनाया है। लोगों ने इस माह सबसे साफ हवा में सांस ली। शुक्रवार तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बिगड़ा हो। एक तारीख से ही यह लगातार 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में है। 24 व 30 अगस्त को केवल हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। 

विज्ञापन

वहीं, आंकड़ों के मुताबिक आठ अगस्त को वायु गुणवत्ता सबसे बेहतर रही थी। इस दिन एक्यूआई सिर्फ 53 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त माह में वर्ष 2020 की तुलना में संतोषजनक श्रेणी में हवा के दिन बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने संतोषजनक श्रेणी में हवा रहने के पीछे की वजह लगातार बारिश होना बता रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस माह सबसे अधिक दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, इससे हवा में प्रदूषण के कण टिके नहीं। ऐसे में हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। शुक्रवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में रही हवा
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 92 सूचकांक दर्ज किया गया। यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, गाजियाबाद में 106, ग्रेटर नोएडा में 150, गुरुग्राम में 103 व नोएडा में 101 एक्यूआई रहा।

अगस्त माह में कितने दिन किस श्रेणी में हवा
साल अच्छा संतोषजनक सामान्य खराब  बेहद खराब गंभीर
2024 0 28 02 0 0 0
2023 0 08 23 0 0 0
2022 0 18 13 0 0 0
2021 0 11 21 0 0 0
2020 0 27 0 0 0 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed