फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi aiims trauma centre started new patients not getting admission only those who are already admit in hospital

दिल्ली: एम्स ट्रामा सेंटर शुरू हुआ, नए रोगियों को नहीं मिल रहा है दाखिला

Tue, 31 Aug 2021 06:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

ट्रामा सेंटर के सभी वार्ड को एक साथ हादसा पीड़ितों के इलाज के लिए नहीं खोला गया है। ट्रामा सेंटर के एक हिस्से में कोरोना के इलाज की व्यवस्था जारी रखी गई है। जबकि, सेंटर में संक्रमण के 10 से भी कम मरीज भर्ती हैं।
 

विज्ञापन
Delhi aiims trauma centre started new patients not getting admission only those who are already admit in hospital
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

एम्स ट्रामा सेंटर सोमवार से शुरू हो गया है, लेकिन विभिन्न हादसों में घायल नए मरीज ट्रामा सेंटर में भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। अभी एम्स के मुख्य अस्पताल में भर्ती ऐसे हादसा पीड़ितों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया जा रहा है जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ट्रामा के डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली में फिलहाल संक्रमण से स्थिति काबू में है। ऐसे में ट्रामा सेंटर में आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं को शूरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अभी सिर्फ कुछ बेड चालू किए गए हैं। इससे बाहर से आने वाले गंभीर मरीजों को दाखिला नहीं मिल रहा है। ट्रामा सेंटर के सभी वार्ड को एक साथ हादसा पीड़ितों के इलाज के लिए नहीं खोला गया है। ट्रामा सेंटर के एक हिस्से में कोरोना के इलाज की व्यवस्था जारी रखी गई है। जबकि, सेंटर में संक्रमण के 10 से भी कम मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर ट्रामा सेंटर के एक डॉक्टर ने बताया कि अभी ट्रामा सेंटर में हादसा पीड़ितों के इलाज के लिए सामान्य वार्ड ही शुरू किए गए हैं, यहां गंभीर मरीजों को दाखिला नहीं मिल रहा है। ऐसे में सेंटर को खोलने का कोई खास फायदा नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले एम्स प्रशासन का कहना है कि कोरोना की स्थिति पर नजर रखते हुए धीरे-धीरे चार वार्ड खोले जाएंगे। अगले सप्ताह ट्रामा सेंटर में आपरेशन थियेटर भी शुरू कर दिए जाएंगे।  सीमित संख्या में कम गंभीर हादसा पीड़ितों की सर्जरी भी शुरू कर दी जाएगी।


तीसरी लहर आई तो फिर होगा बदलाव
इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आई तो ट्रामा सेंटर का दोबारा तुरंत कोविड अस्पताल के रूप में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पिछले साल कोरोना का संक्रमण शुरू होने पर ट्रामा सेंटर को कोविड अस्पताल बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed