फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS server is still stalled, strictness regarding private network after cyber attack

Delhi AIIMS: अभी तक ठप है एम्स का सर्वर, साइबर अटैक के बाद निजी नेटवर्क को लेकर सख्ती

Wed, 30 Nov 2022 08:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Nov 2022 08:15 PM IST
सार

एम्स प्रशासन की मानें तो सर्वर को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वर फिर से पहले की तरह काम करना शुरू कर देगा। वहीं ठप हुए सर्वर सुविधा को देखते हुए एम्स ने अस्पताल परिसर में निजी नेटवर्क के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Delhi AIIMS server is still stalled, strictness regarding private network after cyber attack
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में साइबर अटैक के बाद बुधवार को भी ऑनलाइन सेवाएं शुरू नहीं हो पाई। ऑनलाइन सेवाओं के अभाव में बुधवार को मैनुअली काम किया गया। सुबह मरीजों की पर्ची बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया, जबकि जांच व अन्य के लिए गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन


एम्स प्रशासन की मानें तो सर्वर को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वर फिर से पहले की तरह काम करना शुरू कर देगा। वहीं ठप हुए सर्वर सुविधा को देखते हुए एम्स ने अस्पताल परिसर में निजी नेटवर्क के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


एम्स कंप्यूटर संकाय के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. विवेक गुप्ता ने आदेश जारी कर एम्स परिसर में किसी भी प्रकार से निजी राउटर या हब के इस्तोमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही कहा है कि एम्स परिसर में इस्तेमाल किए जा रहे सिस्टम को फोन हॉटस्पॉट से जोड़ा नहीं जा सकता। बता दें कि सर्वर ठप होने के बाद से एम्स की ऑनलाइन सेवा पूरी तरह से प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed