फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS Condition: Patients taking chemotherapy started falling water

दिल्ली: एम्स में कीमो ले रहे मरीजों पर गिरने लगा पानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 27 Jul 2019 08:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi AIIMS Condition: Patients taking chemotherapy started falling water
एम्स के कीमो कक्ष की छत से टपकता पानी - फोटो : अमर उजाला

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में शुक्रवार को लापरवाही का बड़ा मंजर देखने को मिला। एम्स के राजकुमारी ओपीडी के ग्राउंड फ्लोर स्थित कीमो कक्ष में जब करीब छह से ज्यादा मरीज कीमो ले रहे थे उसी वक्त उनके ऊपर पानी टपकने लगा।

विज्ञापन


इससे पहले कि मरीज कुछ कह पाते पानी तेजी से टपकने लगा तो मरीज शोर करने लगे । इसके पीछे वजह यह थी कि छत से टपक रहा पानी लाइट बॉक्स के जरिए आ रहा था। वहां मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को लगा कि कहीं करंट न फैल जाए। 
विज्ञापन


पता चला कि पास में ही एसी की सफाई का काम चल रहा था जहां से पानी तेजी से मरीजों के ऊपर टपकने लगा। जानकारी मिलते ही तत्काल इलेक्ट्रिशियन की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मरीजों की जान में जान आई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस पूरी घटना को वहां मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने अपने फोन में कैद कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना को लेकर प्रबंधन के अधिकारियों ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

एक तीमारदार ने बताया कि वह अपनी मां को कीमो दिलाने के लिए शुक्रवार सुबह एम्स पहुंचा था। 11 से साढ़े 11 बजे के बीच कमरे में करीब आठ से ज्यादा मरीजों को कीमो देने के लिए बैठाया गया था। अभी कीमो चढ़ना शुरू ही हुआ था कि अचानक पानी टपकने लगा। सिर पर पहले कुछ बूंदे पड़ी और तेज पानी देख हर किसी के हाथ पैर फूल गए।

सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में लगी आग  
दूसरी ओर एम्स के ठीक सामने सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार को आग की खबर ने हड़कंप मचा दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद कैंटीन में दोपहर अचानक से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।

अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के अनुसार इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल विभाग का कहना है कि अस्पताल परिसर में स्थित कैंटीन छत पर कुछ सामान रखा गया था। उसी में आग लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed