फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: after dengue and viral fever, cases of diarrhea are also increasing

दिल्ली: अस्पतालों में बुखार की शिकायत से पीड़ित कई मरीजों को उल्टी और दस्त की भी शिकायत

Mon, 30 Aug 2021 04:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Aug 2021 04:31 PM IST
सार

अस्पतालों में बुखार की शिकायत से पीड़ित कई मरीजों को उल्टी और दस्त की भी शिकायत
 

विज्ञापन
delhi: after dengue and viral fever, cases of diarrhea are also increasing
अस्पताल में भर्ती डायरिया मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के साथ बदले मौसम में बीमारियां अचानक से बढ़ गई हैं। वायरल फीवर और टायफाइड के बाद डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, के लक्षण हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आ रहा है तो तुरंत चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले 60 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित है। इन रोगियों को डायरिया की भी शिकायत है। निजी अस्पतालों में भी आने वाले मरीजों में भी यह परेशानी देखने को मिल रही है। फोर्टिस अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉक्टर अमिताभ पार्ती के मुताबिक, कुछ मरीजों में वायरल के साथ उल्टी व दस्त की समस्या भी देखी जा रही है। यह लक्षण चार से पांच दिन तक बने रहते हैं।
विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर अमरींद्र सिंह मल्ही बताते हैं कि डायरिया का मुख्य कारण पीने के पानी का दूषित होना साथ ही बासी खाना शामिल है। इसके मुख्य लक्षणों में उल्टी और दस्त होना है। कभी-कभी बुखार भी देखने को मिलता है। कमजोरी के कारण चलने व कार्य करने में कठिनाई होती है। डायरिया के गंभीर होने पर खूनी दस्त शुरू हो जाते हैं जो घातक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के मामलों में भी इजाफा
राजधानी 31 जुलाई तक स्वाइन फ्लू के सिर्फ दो ही मामले सामने आए थे। 25 अगस्त तक सिर्फ चार सप्ताह के अंदर इनकी संख्या बढ़कर 60 हो गई है। कई मरीजों को कोरोना संक्रमण के डर के चक्कर में अस्पताल जाकर जांच कराई तो उनकी कोविड़ रिपोर्ट तो निगेटिव आयी लेकिन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई।


डॉक्टर से करें संपर्क
उत्तरी नगर निगम के डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी व बारिश के कारण लोगों में तेज बुखार, बदन व सिर दर्द, सर्दी-खांसी की शिकायतें बढ़ी हैं। हल्की भी परेशानी हो, मरीज लापरवाही नहीं बरतें। डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं और समय पर दवा का सेवन करें। गुनगुना पानी का सेवन करें। बासी खाना नहीं खाएं। बाजार में खुले खाद्य पदार्थ का सेवन करने से परहेज करें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आस-पास साफ-सफाई रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed